पाकिस्तान के कराची शहर में भीषण विस्फोट में तीन लोगों की मौत, 15 अन्य घायल

Ads

पाकिस्तान के कराची शहर में भीषण विस्फोट में तीन लोगों की मौत, 15 अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - October 21, 2020 / 07:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

इस्लामाबाद, 21 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान के सिंध प्रांत में चार मंजिला इमारत में एक भीषण विस्फोट होने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि कराची में गुलशन-ए-इकबाल इलाके में मास्कन चौरंगी के पास स्थित इमारत की कम से कम दो मंजिले बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे हताहत हुए लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका भी बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें- महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा बोलीं- महिलाओं की सुरक्षा और

बचाव कार्य में लिप्त अधिकारियों ने विस्फोट में तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। विस्फोट का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने बताया कि घायलों में से सात की हालत गंभीर है।

सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

ये भी पढ़ें- गोविंद सिंह राजपूत के लिए बीजेपी ने झोंकी ताकत, नेताओं ने कहा कि ‘हम साथ-साथ हैं’

सिंध के मुख्यमंत्री सयैद मुराद अली शाह ने अधिकारियों से घटना पर रिपोर्ट मांगी है।