न्यूयॉर्क, 29 मार्च (एपी) ‘टॉप गन’ और ‘बैक टू द फ्यूचर’ जैसी फिल्मों के अमेरिकी अभिनेता जेम्स टोलकन का निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे।
टोलकन के बुकिंग एजेंट जॉन अलकांतर ने शनिवार को बताया कि अभिनेता का बृहस्पतिवार को अमेरिका में न्यूयॉर्क के लेक प्लैसिड में निधन हो गया।
‘बैक टू द फ्यूचर’ की वेबसाइट पर प्रकाशित एक संक्षिप्त शोक-संदेश में बताया गया कि टोलकन ने ‘‘शांति से अंतिम सांस’’ ली लेकिन इस संदेश में मृत्यु के कारण का उल्लेख नहीं किया गया।
टोलकन के परिवार में उनकी 54 वर्षीय पत्नी पार्मली वेल्स हैं। वेल्स ने एक बयान में कहा कि उनके पति को कलात्मक वस्तुओं का संग्रह करने का बहुत शौक था और वह पशुओं से बहुत प्रेम करते थे।
एपी
सिम्मी खारी
खारी