(Trump Tariffs, Image Credit: Donald j.Trump insta)
नई दिल्लीः Donald Trump Latest News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को फ्लोरिडा विदेशी नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई ‘शानदार’ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि ईरान के खिलाफ उनके देश के अभियान की अब तक की प्रगति को 0 से 10 के पैमाने पर 15 अंक दिए जा सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान पर युद्ध ‘एक ऐसी सेवा है जो हम मध्य पूर्व के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए कर रहे हैं।’
उन्होंने अब तक हुए अमेरिकी-इस्राइली हमलों में मारे गए लोगों के बारे में कहा, ‘ये बीमार लोग थे, बेहद बीमार लोग।’ ईरानी अधिकारियों के अनुसार, अमेरिकी-इस्राइली हमलों में अब तक 1,330 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने भारत-पाक युद्ध एक आपदा होने वाला था। ट्रंप ने संघर्ष को समाप्त करने के लिए टैरिफ का उपयोग करने की बात दोहराई।
Donald Trump Latest News: ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के हमलों से ईरान की सेना को भारी नुकसान हुआ है। फ्लोरिडा में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि हाल के हमलों में ईरान के 42 नौसैनिक जहाज नष्ट कर दिए गए। ट्रंप के मुताबिक इन हमलों में ईरान की नौसेना, वायुसेना और संचार सिस्टम को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिकी हमलों में ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। ट्रंप का कहना है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने के करीब पहुंच गया था।
ईरान पर हमले को जायज ठहराने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर परमाणु राग अलापा है। शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि न चाहते हुए भी ईरान पर हमला करना पड़ा। उन्होंने कहा कि ईरान परमाणु बनाने के बहुत करीब था। अगर हमला नहीं किया गया तो वह परमाणु बम बना लेता। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान पश्चिम एशिया पर कब्जा कर वहां शासन करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन अब ईरान पश्चिम एशिया का दादा नहीं रहा, वह एक हारा हुआ देश बन गया है। उन्होंने कहा कि ईरान कई दशकों तक ऐसा ही रहेगा जब तक वह आत्मसमर्पण नहीं कर देता या पूरी तरह ध्वस्त नहीं हो जाता।