ट्रंप रविवार तक ईरान के साथ युद्ध फिर से शुरू करने पर फैसला ले सकते हैं: रिपोर्ट

Ads

ट्रंप रविवार तक ईरान के साथ युद्ध फिर से शुरू करने पर फैसला ले सकते हैं: रिपोर्ट

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 12:08 AM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 12:08 AM IST

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, 23 मई (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वह ईरान के नवीनतम प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए अपने वार्ताकारों से मिल रहे हैं और संभवतः रविवार तक युद्ध फिर से शुरू करने के बारे में फैसला करेंगे।

ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया प्रतिष्ठान ‘एक्सियोस’ से कहा कि इस बात की ‘‘पूरी तरह से 50/50’’ संभावना है कि वह कोई ‘‘अच्छा’’ सौदा कर पाएंगे या फिर ‘‘उन्हें पूरी तरह से बर्बाद कर देंगे’’।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह तेहरान के प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर से मुलाकात करेंगे।

फिलहाल ओहायो में मौजूद उपराष्ट्रपति जे डी वेंस संभवतः बैठक में शामिल होने के लिए वाशिंगटन लौटेंगे।

इस बीच, पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर शांति समझौते के पहलुओं पर वार्ताकारों से चर्चा करने के लिए तेहरान में हैं।

वहीं, भारत यात्रा पर गए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा, ‘‘कुछ प्रगति हुई है। अभी जब मैं आपसे बात कर रहा हूं, तब भी कुछ काम हो रहा है। आज, कल या कुछ दिनों में, हो सकता है कि हम कुछ कह पाएं।’’

ट्रंप ने ‘एक्सियोस’ से कि वह केवल उसी समझौते को स्वीकार करेंगे जिसमें यूरेनियम संवर्धन और ईरान के मौजूदा भंडार के भविष्य जैसे मुद्दों को शामिल किया गया हो।

भाषा

नेत्रपाल

नेत्रपाल