ताइवान को बड़े हथियार पैकेज पर मैंने अभी तय नहीं किया है : ट्रंप

Ads

ताइवान को बड़े हथियार पैकेज पर मैंने अभी तय नहीं किया है : ट्रंप

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 07:46 PM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 07:46 PM IST

बीजिंग, 15 मई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि ताइवान को अमेरिकी हथियारों की बिक्री के मामले में आगे बढ़ना है या नहीं।

ट्रंप की तीन दिवसीय चीन यात्रा संपन्न होने के बाद उनका यह बयान आया है।

चीन की यात्रा संपन्न करने के बाद शुक्रवार को ‘एयर फोर्स वन’ विमान से अमेरिका लौटते समय पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ताइवान को हथियार बिक्री के बारे में अभी फैसला नहीं किया है।

हालांकि, उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस पर निर्णय लूंगा।’’

ट्रंप के रिपब्लिकन प्रशासन ने इस बिक्री को मंजूरी दे दी है, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। चीन इस सौदे का विरोध कर रहा है और उसका कहना है कि स्वशासित द्वीप के साथ वाशिंगटन के रिश्तों के कारण चीन-अमेरिका संबंध प्रभावित हो सकते हैं।

ट्रंप ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने उन्हें बताया कि वह ताइवान की स्वतंत्रता के विरोधी हैं।

ट्रंप ने कहा, ‘‘मैंने उनकी (चिनफिंग) बात सुनी। मैंने कोई टिप्पणी नहीं की।’’

एपी शफीक नरेश

नरेश