ट्रंप के वकील ने स्वीकारा अफेयर्स छिपाने दिए थे महिलाओं को पैसे

ट्रंप के वकील ने स्वीकारा अफेयर्स छिपाने दिए थे महिलाओं को पैसे

ट्रंप के वकील ने स्वीकारा अफेयर्स  छिपाने दिए थे महिलाओं को पैसे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: August 22, 2018 12:37 pm IST

अमेरिका। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने इस बात का खुलासा किया है कि प्रचार अभियान के दौरान दो महिलाओं को ट्रंप के साथ उनके कथित प्रेम-संबंधों को जग जाहिर नहीं करने के  एवज में पैसे दिए थे। 

ये भी पढ़ें –पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने के बाद इमरान का देश के नाम पहला संबोधन, मोदी की कही बातें आई नजर

ज्ञात हो कि न्यूयॉर्क के सदर्न डिस्ट्रिक्ट में  कोहेन ने कर चोरी, संघीय बैंक से झूठ बोलने और वित्तीय उल्लंघन के मामले में अपना दोष स्वीकार किया। लेकिन कोहेन ने अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज विलियम पॉले के समक्ष सबसे बड़ा खुलासा यह भी किया कि साल  2016 में उन्होंने ने दो महिलाओं को 2,80,000 डॉलर का भुगतान किया था ताकि वे अपना मुंह बंद रखें। दोनों महिलाएं राष्ट्रपति पद के एक उम्मीदवार के साथ अपने कथित प्रेम-संबंधों को लेकर सार्वजनिक बयान देने पर विचार कर रही थीं, उन्हें ऐसा करने से रोक कर कोहेन ने चुनाव को प्रभावित किया। 

ये भी पढ़े –संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का निधन

इस बारे में कोहेन ने जो महिलाओ के नाम लिए हैं उनमें  अडल्ट फिल्मों की अभिनेत्री स्टॉर्मी डैनियल्स और एक पूर्व प्लेबॉय प्लेमेट है।  इसमें राष्ट्रपति की संलिप्तता पूरी तरह साबित होती है। ज्ञात हो कि कोहेन को इस संबंध में 12 दिसंबर को सजा सुनाई जाएगी। ट्रंप ने अभी तक कोहेन के बयान पर कुछ नहीं कहा है। 

वेब डेस्क ibc24


लेखक के बारे में