तुर्की: इमारत के मलबे से 70 वर्षीय व्यक्ति को जीवित निकाला गया, मृतकों की संख्या 53 हुई

तुर्की: इमारत के मलबे से 70 वर्षीय व्यक्ति को जीवित निकाला गया, मृतकों की संख्या 53 हुई

तुर्की: इमारत के मलबे से 70 वर्षीय व्यक्ति को जीवित निकाला गया, मृतकों की संख्या 53  हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: November 1, 2020 11:09 am IST

इजमिर (तुर्की), एक नवंबर (एपी) तुर्की और यूनान में आए जबरदस्त भूकंप के करीब 34 घंटे बाद रविवार को पश्चिमी तुर्की की एक इमारत के मलबे में दबे 70 वर्षीय व्यक्ति को बचावकर्मियों ने निकाला।

बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भूकंप से हुई तबाही में कम से कम 53 लोगों की जान गई है जबकि 900 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

शुक्रवार दोपहर को आए भूकंप के बाद से बचाव एवं राहत कार्य जारी है।

भूकंप का केंद्र यूनान के सामोस द्वीप के उत्तर पूर्व में इजियन सागर में स्थित था।

रविवार को तुर्की के इजमिर शहर में नौ इमारतों में राहत एवं बचाव कार्य दल काम कर रहे हैं।

तुर्की के उपराष्ट्रपति फुअत ओक्ते ने कहा कि इजमिर में मलबे से और शव निकाले जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 51 पर पहुंच गई है।

शुक्रवार को आए भूकंप से सामोस में दो किशोरों की मौत हुई और कम से कम 19 अन्य घायल हो गए।

बचाव दल ने रविवार मध्यरात्रि को एक इमारत के मलबे में दबे 70 वर्षीय अहमत सितिम को जीवित बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की।

स्वास्थ्य मंत्री फहरेतिन कोका ने ट्वीट किया कि बुजुर्ग व्यक्ति ने बाहर आकर कहा, ” मैंने उम्मीद कभी नहीं छोड़ी थी।”

एपी यश वैभव

वैभव


लेखक के बारे में