तुर्किये में गैस विस्फोट के कारण दो इमारतें ढहीं

Ads

तुर्किये में गैस विस्फोट के कारण दो इमारतें ढहीं

  •  
  • Publish Date - March 22, 2026 / 06:44 PM IST,
    Updated On - March 22, 2026 / 06:44 PM IST

इस्तांबुल, 22 मार्च (एपी) तुर्किये में इस्तांबुल के मध्य फातिह जिले में प्राकृतिक गैस विस्फोट के कारण रविवार को दो इमारतें ढह गईं।

विस्फोट स्थल पर खोज और बचाव दल को तुरंत भेजा गया जहां नौ लोगों के मलबे में फंसे होने की खबर थी।

इस्तांबुल के गवर्नर दावुत गुल ने कहा कि बचाए गए सात लोगों का अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

सरकारी समाचार चैनल ‘टीआरटी’ ने बताया कि आठवें व्यक्ति को भी अस्पताल ले जाया गया है। बचाव अभियान में अभी भी अंतिम व्यक्ति की तलाश में जारी है।

‘टीआरटी’ की खबर के अनुसार, जीवित बचे लोगों में से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।

एपी

देवेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल