न्यूजर्सी में घर में पार्टी के दौरान गोलीबारी में दो की मौत, 12 घायल

Ads

न्यूजर्सी में घर में पार्टी के दौरान गोलीबारी में दो की मौत, 12 घायल

  •  
  • Publish Date - May 23, 2021 / 03:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

फेयरफील्ड टाउनशिप (अमेरिका), 23 मई (एपी) साउथ न्यूजर्सी में एक घर में पार्टी के दौरान गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। राज्य पुलिस ने यह जानकारी दी।

न्यूजर्सी राज्य पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय एक पुरूष और 25 वर्षीय एक महिला की गोलीबारी में मौत हो गई। वहीं घायल 12 अन्य लोगों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि फेयरफील्ड टाउनशिप के एक घर में पार्टी के दौरान शनिवार देर रात गोलीबारी की खबर पुलिस को मिली थी। 6एबीसी की खबर के मुताबिक़ इस पार्टी में सैकड़ों लोग मौजूद थे। हवाई फुटेज में घर के बाहर वाले मैदान में मलबा फैला हुआ दिख रहा है।

एपी स्नेहा नरेश

नरेश