बर्लिन। (एपी) पश्चिमी जर्मनी में सोमवार को तड़के नियमित गश्त पर निकले दो पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
यह भी पढ़ें: सीएम शिवराज कल उत्तरखंड दौरे पर रहेंगे, भाजपा उम्मीदवारों के लिए करेंगे डोर टू डोर प्रचार
कैसरस्लौउतेन पुलिस ने एक बयान में बताया कि घटना सोमवार को सुबह चार बजकर करीब 20 मिनट पर कुसेल के पास वाहनों की जांच के दौरान हुई।
उन्होंने कहा कि हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस के पास उनके संबंध में कोई जानकारी नहीं है कि वे किस गाड़ी में आए थे या वे किस दिशा में भागे।
यह भी पढ़ें: महिला SI से दुष्कर्म के मामले में दो RPS अधिकारियों के सामने आए नाम, राजस्थान सरकार ने किया निलंबित
पुलिस ने कुसल क्षेत्र में चालकों को किसी के लिए भी वाहन ना रोकने का आह्वान किया और आगाह किया कि कम से कम एक संदिग्ध के पास हथियार हैं।
यह भी पढ़ें: ‘जबर्दस्ती करवा रहे मेरी शादी’ अपने माता-पिता के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची 10वीं की छात्रा