अमेरिका ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकीउर लखवी की गिरफ्तारी का स्वागत किया, 26/11 का दोषी करार देने की कही बात

Ads

अमेरिका ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकीउर लखवी की गिरफ्तारी का स्वागत किया, 26/11 का दोषी करार देने की कही बात

  •  
  • Publish Date - January 6, 2021 / 07:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

वाशिंगटन, छह जनवरी (भाषा) अमेरिका ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड एवं आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी गतिविधियों के कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी की गिरफ्तारी का स्वागत करते हुए कहा कि आतंकवाद के समर्थन एवं वित्तपोषण के लिए उसकी जिम्मेदारी तय करने में यह ‘महत्वपूर्ण कदम’ है।

Read More: BMO डॉ. सत्यनारायण के पार्थिव शरीर को बेटी सोनल ने दिया कांधा, मुखाग्नि देकर निभाया बेटे का धर्म

उल्लेखनीय है कि देश में खुलेआम घूम रहे आतंकवादियों को न्याय के कठघरे में लाने के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच पाकिस्तान ने गत शनिवार को लखवी को गिरफ्तार किया।

संयुक्त राष्ट्र से आतंकवादी घोषित लखवी वर्ष 2015 से ही मुंबई हमले मामले में जमानत पर था और पंजाब सूबे के आतंकवाद निरोधक विभाग ने उसे आतंकवाद का वित्तपोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

Read More: पाठ्य पुस्तक निगम ने 5 संस्थानों को किया ब्लैक लिस्टेड, तय समय पर काम पूरा नहीं करने पर हुआ एक्शन

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के दक्षिण एवं मध्य एशिया ब्यूरो ने ट्वीट किया, ‘‘ हम पाकिस्तान द्वारा आतंकवादी सरगना जकी-उर-रहमान की गिरफ्तारी का स्वागत करते हैं क्योंकि उसे आतंकवाद एवं उसके वित्तपोषण में उसकी भूमिका के लिए जिम्मेदारी तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।’’

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा, ‘‘ हम उसके अभियोजन और सजा देने की प्रक्रिया पर करीब से नजर रखेंगे और आह्वान करते हैं कि उसे मुंबई हमले में भूमिका के लिए उसकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए।’’

Read More: जब मंत्री शिवकुमार डहरिया ने थामा बल्ला, एक ओवर में जड़ दिए चार चौके