अमेरिका ने चीन की तेल रिफाइनरी और 40 नौवहन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए

अमेरिका ने चीन की तेल रिफाइनरी और 40 नौवहन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए

अमेरिका ने चीन की तेल रिफाइनरी और 40 नौवहन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए
Modified Date: April 25, 2026 / 12:10 am IST
Published Date: April 25, 2026 12:10 am IST

वाशिंगटन, 24 अप्रैल (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नीत प्रशासन ने चीन की एक प्रमुख तेल रिफाइनरी और ईरानी तेल के परिवहन में शामिल लगभग 40 नौवहन कंपनियों और टैंकरों पर आर्थिक प्रतिबंध लगाये हैं।

अमेरिका ने इस महीने फारस की खाड़ी के होर्मुज जलडमरूमध्य पर नाकेबंदी प्रभावी की है, जो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण है।

ये प्रतिबंध राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के शी चिनफिंग के चीन में होने वाली मुलाकात से ठीक कुछ सप्ताह पहले लगाए गए हैं।

शुक्रवार को लगाए गए प्रतिबंधों में हेंगली पेट्रोकेमिकल की डालियान बंदरगाह शहर में स्थित कंपनी भी शामिल है, जिसकी प्रतिदिन लगभग 400,000 बैरल कच्चे तेल को संसाधित करने की क्षमता है।

अमेरिका वित्त मंत्रालय का कहना है कि हेंगली को 2023 से ईरान से कच्चे तेल की खेप मिल रही है और इससे ईरानी सेना को करोड़ों डॉलर का राजस्व प्राप्त हुआ है।

वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने शुक्रवार को कहा कि उनकी एजेंसी ‘‘ईरान द्वारा अपने तेल को वैश्विक बाजारों में पहुंचाने के लिए उपयोग किए जाने वाले जहाजों, बिचौलियों और खरीदारों के नेटवर्क को नियंत्रित करना जारी रखेगी।’’

एपी

देवेंद्र धीरज

धीरज


लेखक के बारे में