Iran America Peace Talks. Image Source- IBC24
नई दिल्लीः Iran America Peace Talks: ईरान और अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में आज युद्धविराम पर बातचीत जारी है। इससे पहले दो हफ्तों के सीजफायर का ऐलान हो चुका है। अमेरिका ने शांति वार्ता के दौरान ईरान की जब्त संपत्ति रिलीज करने से इनकार कर दिया है। दरअसल, ईरान ने बातचीत से पहले ईरानी संपत्तियों को रिलीज करने और लेबनान पर हमले रोकने की शर्त रखी थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि अमेरिका कतर और अन्य देशों में रखी ईरान की फ्रीज संपत्तियां रिलीज करने के लिए तैयार हो गया है। हालांकि व्हाइट हाउस ने इन खबरों का खंडन किया है।
Iran America Peace Talks: अमेरिका ने साफ किया है कि उसने ईरान की फ्रीज की गई संपत्तियां रिलीज करने पर कोई सहमति नहीं दी। एक सीनियर अमेरिकी अधिकारी ने CBS News को बताया कि इस तरह की खबरें गलत हैं और रॉयटर्स की रिपोर्ट सही नहीं है, जिसमें ईरानी सूत्र के हवाले से ऐसा दावा किया गया था। अधिकारी ने यह भी कहा कि ईरान के साथ औपचारिक बातचीत अभी शुरू ही नहीं हुई है, इसलिए किसी भी तरह के समझौते या फैसले की बात करना सही नहीं है। अभी तक अमेरिका-ईरान के बीच किसी भी तरह की डील या समझौते की पुष्टि नहीं हुई है।
गालिबाफ ने इस्लामाबाद पहुंचने के बाद एक्स पर एक फोटो शेयर की। इसमें विमान की सीटों पर चार बच्चों की तस्वीरें रखी हैं, जिनके साथ उनके खून से सने स्कूल बैग और जूते रखे हैं और फूल भी रखा है। ईरानी शहर मिनाब में जंग के पहले ही दिन 28 फरवरी को एक प्राइमरी स्कूल पर हमला हुआ था, जिसमें 168 लोगों की मौत हुई थी। इनमें बच्चे और स्कूल का स्टाफ भी शामिल था। इस हमले का आरोप अमेरिका और इजराइल पर लगाया गया था। अमेरिका ने कहा कि वे इस हमले की जांच कर रहे हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-