चांद को लेकर कई देश रिसर्च कर रहे हैं। ऐसे में एक और अहम खुलासा हुआ है। कई सालों से अमेरिका इस पर रिसर्च कर रहा है। हाल ही में वाइस मीडिया के हाथ लगी एक सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने इस योजना पर काफी पैसा खर्च किया फिरभी ये प्लान फेल हो गया।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<
करीब 1600 पन्नों के इन दस्तावेजों में कहा गया है कि अमेरिका में AATIP के तहत UFO से जुड़ी रहस्यमयी टेक्नोलॉजी पर रिसर्च भी की जा रही थी। AATIP साल 2007 से 2012 तक सक्रिय था। यह लोगों की नजर में तब आया, जब 2017 में प्रोग्राम के पूर्व डायरेक्टर ने पेंटागन से इस्तीफा दे दिया था। अब 5 साल बाद ये बात सामने आई है कि AATIP की रिसर्च केवल UFO तक सीमित न होकर दूसरी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी पर भी चल रही थी।
read more: उत्तर प्रदेश की तर्ज पर मध्यप्रदेश फतह का प्लान, ‘महाकाल’ के भरोसे BJP का मिशन-2023
वाइस मीडिया के अनुसार, अमेरिका की चांद पर विस्फोट करके सुरंग बनाने की बात नेगेटिव मास प्रोपल्जन रिपोर्ट में की गई है। अमेरिकी रिसर्चर्स का मानना है कि चांद के बीचों-बीच बेहद हल्के मेटल्स मिल सकते हैं। ये स्टील से एक लाख गुना ज्यादा हल्के हो सकते हैं, लेकिन इनकी ताकत स्टील जितनी ही होगी। इस मून मिशन के लिए उस समय करीब 22 मिलियन डॉलर फंड किए जाने की बात की गई है।दस्तावेजों में कहा गया है कि अमेरिका में UFO से जुड़ी रहस्यमयी टेक्नोलॉजी पर भी रिसर्च की जा रही थी। फिल्मों में दिखने वाली टेक्नोलॉजी पर रिसर्च हो रही थी। हालांकि तक इनमें से कोई भी चीज सच में नहीं हो पाई है।