दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन में युद्ध तेज हुआ, यूक्रेनी सेना को भारी नुकसान : पुतिन
दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन में युद्ध तेज हुआ, यूक्रेनी सेना को भारी नुकसान : पुतिन
कीव, 27 जुलाई (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन के जपोरिजिया क्षेत्र में भीषण युद्ध हो रहा है।
पश्चिमी देश के एक अधिकारी ने पहले बताया था कि कीव ने रूसी सेना को पीछे धकेलने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है।
अफ्रीकी नेताओं के सम्मेलन के लिए सेंट पीटर्सबर्ग में मौजूद पुतिन ने कहा कि जिस ‘बहादुरी’ से रूसी सेना ने यूक्रेन के हमलों का जवाब दिया है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने दावा किया कि रूसी सेना ने न सिर्फ कई सैन्य उपकरणों को नष्ट किया है, बल्कि कीव के बलों को भारी नुकसान भी पहुंचाया है।
उनके दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी।
पुतिन की इस टिप्पणी का एक वीडियो सरकारी टीवी के पत्रकार पावेल जारूबिन द्वारा ‘टेलीग्राम’ पर पोस्ट किया गया।
एपी अर्पणा नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


