Hantavirus Outbreak News : कोरोना के बाद अब इस नए वायरस ने बढ़ाई टेंशन! WHO ने 12 देशों को किया अलर्ट, जानिए क्या है ये नया वायरस

Ads

दुनिया में एक बार फिर नए वायरस को लेकर चिंता बढ़ गई है। WHO ने हंता वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया है, जब एक क्रूज शिप पर कई यात्री गंभीर रूप से बीमार पाए गए।

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 09:07 AM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 09:26 AM IST

Hantavirus Outbreak News / Image Source : AI GENERATED

HIGHLIGHTS
  • क्रूज शिप पर हंता वायरस के 8 मामले, 3 यात्रियों की मौत
  • WHO ने 12 देशों को जारी किया हाई अलर्ट
  • चूहों के मल, पेशाब और लार से फैलता है खतरनाक हंता वायरस

नई दिल्ली : Hantavirus Outbreak News  दुनिया में एक बार फिर एक नए वायरस ने डर फैला दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके हंता वायरस (Hantavirus) को लेकर चेतावनी दी है। यह खतरा तब सामने आया जब ब्रिटेन (UK) ने बताया कि एक क्रूज जहाज पर कई लोग बीमार पड़ गए हैं।

 क्रूज शिप पर 3 की मौत, 8 प्रभावित

मिली जानकारी के अनुसार, इस क्रूज शिप पर हंता वायरस के 8 मामले सामने आए हैं। इनमें से 5 मामलों में वायरस की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 3 यात्रियों की मौत हो गई है। यात्रियों के इस समूह में गंभीर सांस की बीमारी के लक्षण देखे गए थे। WHO के महानिदेशक ने जानकारी दी है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 12 देशों को अलर्ट जारी किया गया है।

इन 12 देशों को जारी हुए निर्देश

विशेष रूप से उन यात्रियों के कारण चिंता बढ़ गई है जो सेंट हेलेना (Saint Helena) में उतरे हैं। WHO इस पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और संबंधित देशों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। WHO के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस बताया कि ने उन 12 देशों को भी सूचित किया है जिनके नागरिक सेंट हेलेना में उतरे थे। जिनमें कनाडा, डेनमार्क, जर्मनी, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, सेंट किट्स एंड नेविस, सिंगापुर, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शमिल है।

क्या है हंता वायरस? (KAISE HOTA HAI  Hanta Virus)

हंता वायरस (Hanta Virus News) एक खतरनाक बीमारी है, जो मुख्य रूप से चूहों के मल, पेशाब या लार के संपर्क से फैलती है। यह शरीर में पहुंचकर फेफड़ों या किडनी को नुकसान पहुंचाता है। इसके शुरुआती लक्षण फ्लू जैसे होते हैं बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द और थकान। लेकिन कुछ मामलों सांस लेने में दिक्कत और जान का खतरा बढ़ जाता है।

क्या है इलाज?

हंता वायरल Hanta Virus News) से बचने के लिए अभी तक कोई टीका या लक्षित उपचार उपलब्ध नहीं है। गंभीर मामलों में ऑक्सीजन सहायता या वेंटिलेटर की जरुरत पड़ती है । हंता वायरस चूहों के मूत्र, लार, मल या उनके सीधे संपर्क में आने से फैलता है। हवा में उड़ने वाले कणों से फेफड़ों में पहुंच सकता है और काटने या खरोंच से भी इंसान संक्रमित हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें :