कोरोना को लेकर WHO का बड़ा बयान, अब पहले वाली जिंदगी मुश्किल, सुरक्षा उपायों की अनदेखी हुई तो हालात और होंगे खराब

कोरोना को लेकर WHO का बड़ा बयान, अब पहले वाली जिंदगी मुश्किल, सुरक्षा उपायों की अनदेखी हुई तो हालात और होंगे खराब

कोरोना को लेकर WHO का बड़ा बयान, अब पहले वाली जिंदगी मुश्किल, सुरक्षा उपायों की अनदेखी हुई तो हालात और होंगे खराब
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: July 14, 2020 9:49 am IST

जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साफ कहा है​ कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पहले जैसी स्थिति में लौटना अभी संभव नहीं होगा, सीधे शब्दों में कहें तो कोरोना से पहले वाली जिंदगी निकट भविष्य में मुश्किल है और ‘न्यू नॉर्मल’ में जीना होगा।

ये भी पढ़ें: बड़ी खुशखबरी: दुनिया में पहली कोरोना वायरस वैक्सीन का सफल रहा परीक्…

WHO प्रमुख टेड्रोस एडहोम घेबियस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने सोमवार को चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, लिहाजा हाल-फिलहाल पहले वाली स्थिति में वापस आना संभव नहीं है, यदि महामारी की रोकथाम के उपायों की अनदेखी की गई, तो हालात और भी ज्यादा खराब हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का बड़ा बयान, कहा- भगवान राम न…

वर्चुअल ब्रीफिंग के दौरान WHO के महानिदेशक ने कहा, ‘कई देश गलत दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और वायरस लोगों का सबसे बड़ा दुश्मन बना हुआ है, यदि मूल बातों का पालन नहीं किया जाएगा, तो हालात बद से बदतर हो जाएंगे’।

ये भी पढ़ें: भारतीय सीमा में होगी चीनी कमांडरों से चर्चा, LAC पर तनाव खत्म करने …

गौरतलब है कि अब तक दुनियाभर में कोरोना वायरस के लगभग एक करोड़ 32 लाख मामले सामने आये हैं। Worldometer के अनुसार, दुनियाभर में अब तक 13,236,252 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 575,540 की मौत हुई है. इस दौरान, 7,691,451 लोग रिकवर भी हुए हैं।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के पड़ोसी देश में 70 फीसदी सांसद कोरोना की चपेट में, पिछल…

संयुक्त राज्य अमेरिका सबसे अधिक कोरोना प्रभावित देश बना हुआ है, यहां अब तक 3,479,483 मामले दर्ज किये गए हैं और 138,247 मौतें हुई हैं, दूसरे नंबर पर ब्राजील है, जहां 1,887,959 लोग संक्रमित हुए हैं, और 72,921 लोगों की जान गई है। वहीं, भारत तीसरे नंबर पर आ गया है, यहां कोरोना के 907,645 केस सामने आये हैं और 23,727 लोगों की मौत हुई है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com