चलती बस में महिला का ड्राइवर से उलझना पड़ा भारी, नदी में गिरी बस, 13 की मौत

चलती बस में महिला का ड्राइवर से उलझना पड़ा भारी, नदी में गिरी बस, 13 की मौत

चलती बस में महिला का ड्राइवर से उलझना पड़ा भारी, नदी में गिरी बस, 13 की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: November 3, 2018 8:29 am IST

चीन। वाहन चलाते वक्त ड्राइवर से बहस करना या उलझना कितना भारी पड़ सकता है इसकी बानगी चीन के चॉगकांग शहर में देखनो को मिली। बस में सवार लोगों के मुताबिक सिटी बस में सवार एक महिला यात्री अपने तय जगह पर नहीं उतर पाई, तो बस से उतरने ड्राइवर से उलझ बैठी।

पढ़ें- अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा- हाफिज सईद के संगठनों को फिर से किया जाए प्रतिबंधित

चलती बस में ड्राइवर कैबिन तक पहुंचकर महिला ड्राइवर को गाड़ी रोकने के लिए लड़ती रही कि इसी दौरान महिला ने बस ड्राइवर के सिर पर वार दिया। सिर पर वार होने से ड्राइवर का बस पर से कंट्रोल खो जाता है और बस नदी में गिर जाती है।

पढ़ें- राजबब्बर का रमन पर तंज,कहा- जनता बीमार,बाबा के भरोसे रमन सरकार

महिला के वार के बाद चालक झटके से व्हील को बांयी तरफ घुमाता है और बस सामने की ओर से आ रही गाड़ियों की तरफ चली जाती है। दक्षिण पश्चिम चॉगकांग शहर के यांग्त्जी नदी में पुल पार करते वक्त बस रैलिंग को तोड़कर नदी में गिर गयी। पुलिस ने 13 शवों को नदी से बाहर निकाला है जबकि दो लोग लापता है। बस में 15 लोग सवार थे।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में