चिनफिंग 24 सितंबर को अमेरिका की यात्रा पर आएंगे : ट्रंप

Ads

चिनफिंग 24 सितंबर को अमेरिका की यात्रा पर आएंगे : ट्रंप

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 06:09 PM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 06:09 PM IST

बीजिंग, 14 मई (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को घोषणा की है कि उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग पारस्परिक अमेरिका यात्रा के तहत 24 सितंबर को व्हाइट हाउस आएंगे।

ट्रंप ने चिनफिंग के साथ मुलाकात के बाद अपने संबोधन में कहा, ‘‘राष्ट्रपति शी, इस खूबसूरत स्वागत के लिए एक बार फिर धन्यवाद। आज रात, मुझे आपको व मैडम पेंग को 24 सितंबर को व्हाइट हाउस में आने का निमंत्रण देते हुए गर्व हो रहा है। हम आपकी यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मैं अमेरिकी और चीनी लोगों के बीच समृद्ध और अटूट संबंधों का आह्वान करता हूं।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यह एक बहुत ही खास रिश्ता है, और मैं आप सभी को फिर से धन्यवाद देना चाहता हूं। यह एक शानदार मुलाकात रही है।’’

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश