एप्पल ने आईफोन साफ्टवेयर में नए निगरानी-रोधी टूल को लागू करने की योजना टाली

एप्पल ने आईफोन साफ्टवेयर में नए निगरानी-रोधी टूल को लागू करने की योजना टाली

एप्पल ने आईफोन साफ्टवेयर में नए निगरानी-रोधी टूल को लागू करने की योजना टाली
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: September 4, 2020 6:21 am IST

सैन रेमन।  एप्पल अपने आईफोन ऑपरेटिंग सिस्टम के अगले संस्करण में नए प्राइवेसी फीचर को लागू करने की योजना को टाल दिया है। इस फीचर के कारण ऐप बनाने वालों के लिए डिजिटल विज्ञापन बेचने के इरादे से लोगों की ऑनलाइन निगरानी करना अधिक कठिन हो जाएगा।

पढ़ें- बिना इजाजत शूटिंग कर रहे अभिनेता-अभिनेत्री समेत पांच गिरफ्तार

यह निर्णय गुरुवार को लिया गया, जिससे आईओएस 14 प्रभावित होगा। अनुमान है कि इस महीने के अंत तक एक अरब आईफोन उपयोगकर्ताओं के लिए यह ऑपरेटिंग सिस्टम मुफ्त सॉफ्टवेयर अपग्रेड के रूप में उपलब्ध होगा। एप्पल का इरादा था कि आईओएस 14 अपने आप निगरानी को बंद कर देगा, लेकिन कंपनी ने अब कहा है कि इस टूल को अगले साल की शुरुआत तक रोककर रखा जाएगा। ये सुरक्षा उपाए आईपैड और एप्पल टीवी के अगले ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए भी किए जाने थे।

पढ़ें- कंगना ने रणवीर सिंह, रणबीर कपूर सहित इन स्टार्स से की ड्रग टेस्ट के..

इस फीचर का इस्तेमाल करने पर ऐप को उपयोगकर्ता के आंकड़ों को जमा करने और साझा करने से पहले उसकी अनुमति लेनी जरूरी होगी। यह आशंका जताई गई थी कि ज्यादातर लोग निगरानी को बंद कर देंगे, जिससे मुफ्त ऐप्स के लिए अपने विज्ञापनों को बेचना मुश्किल हो जाएगा, जिनसे उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा आता है। गूगल के बाद डिजिटल विज्ञापन का सबसे बड़ा नेटवर्क चलाने वाले फेसबुक ने पिछले हफ्ते चेतावनी दी थी कि आईओएस 14 में नई गोपनीयता सुविधा के चलते कई ऐप को बड़ा झटका लग सकता है, जो पहले ही कोरोना वायरस के कारण मंदी का सामना कर रहे हैं।

पढ़ें- कंगना को ट्वीट करने के बजाय सबूत के साथ पुलिस से सम्पर्क करना चाहिए: राउत

एप्पल ने हालांकि कहा है कि वह अपने निगरानी-रोधी टूल को स्थगित कर रहा है, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि वह ग्राहकों की गोपनीयता के मौलिक अधिकार को संरक्षित करने से पीछे हट रही है। कंपनी ने कहा कि वह डेवलपर्स को समय देना चाहती है, ताकि वे जरूरी बदलाव कर सकें।

 


लेखक के बारे में