नोट छापने वाली प्रेस में निकली बंपर भर्ती, सुपरवाइजर समेत इन पदों के लिए मंगाए गए हैं आवेदन, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई
सुपरवाइजर समेत इन पदों के लिए मंगाए गए हैं आवेदन : CNP SPMCIL Vacancy 2022 : Bumper Recruitment Supervisor post
Chhattisgarh Agriculture Department Recruitment 2023
CNP SPMCIL Vacancy 2022 : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे डिप्लोमा पास युवाओं के लिए करेंसी नोट प्रेस, नासिक में कई पदों पर बंपर भर्ती निकली है। यहां सुपरवाइजर और जूनियर टेकनीशियन के पद के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार करेंसी नोट प्रेस, नासिक की आधिकारिक वेबसाइट cnpnashik.smpcil.com पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 26 नवंबर से शुरू हो चुकी है, जो 16 दिसंबर तक चलेगी।
CNP SPMCIL Vacancy Details
जूनियर टेक्नीशियन (प्रिंटिंग/कंट्रोल) – 103
सुपरवाइजर (टेक्निकल ऑपरेशन – प्रिंटिंग) – 10
सुपरवाइजर (टेक्निकल ऑपरेशन – इलेक्ट्रिकल) – 2
सुपरवाइजर (टेक्निकल ऑपरेशन – इलेक्ट्रॉनिक्स) – 2
सुपरवाइजर (टेक्निकल ऑपरेशन – मैकेनिकल) – 2
सुपरवाइजर (टेक्निकल ऑपरेशन- एयर कंडीशनिंग) – 1
सुपरवाइजर (एनवायरमेंट) – 1
सुपरवाइजर (इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी) – 4
Read More : BCCI ने किया Team India के नए कोच के नाम का ऐलान, इस दिग्गज को मिली जिम्मेदारी
CNP SPMCIL Vacancy 2022 सैलरी की बात करें तो सुपरवाइजर के पद पर 27,600 रुपये से लेकर 95,910 रुपये महीना तक सैलरी मिलेगी। वहीं जूनियर टेक्नीशियन के पद पर 18,780 रुपये से लेकर 67,390 रुपये महीना तक सैलरी मिलेगी। आवेदन फीस की बात करें तो 600 रुपये की आवेदन फीस देनी है। वहीं SC/ ST/ PWD कैंडिडेट्स के कोई आवेदन फीस नहीं देनी है।
Educational Qualification
जूनियर टेक्नीशियन (प्रिंटिंग/कंट्रोल) – प्रिंटिंग ट्रेड में एनसीवीटी/एससीवीटी से मान्यता प्राप्त फुल टाइम आईटीआई सर्टिफिकेट। लिथो ऑफसेट मशीन माइंडर / लेटर प्रेस मशीन माइंडर / ऑफसेट प्रिंटिंग / प्लेट मेकिंग / इलेक्ट्रो प्लेटिंग / प्लेट मेकर कम इंपोसिटर / हैंड कंपोज़िंग में फुल टाइम आईटीआई या सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थानों / पॉलिटेक्निक से प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में फुल टाइम डिप्लोमा
सुपरवाइजर – इंजीनियरिंग में फर्स्ट डिवीजन के साथ फुल टाइम डिप्लोमा या हायर क्विलिफिकेशन यानी बी.टेक।/बी.ई।/बीएससी (इंजीनियरिंग) पर भी विचार किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
– आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले सीएनपी, नासिक रोड की वेबसाइट https://cnpnashik.spmcil.com पर जाएं और ऑनलाइन एप्लिकेशन भरने के लिए “CAREERS” के तहत “APPLY ONLINE” ऑप्शन पर क्लिक करें, अब एक नई स्क्रीन खुल जाएगी।
– एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन के लिए, “click here for New Registration” टैब सेलेक्ट करें और अपना नाम, कॉन्टेक्ट डिटेल और ईमेल आईडी दर्ज करें।
– अब ऑनलाइन फॉर्म में अपनी डिटेल भरें।
– अब अपनी डिटेल वेलिडेट करें। इसके लिए आपके ‘Validate your details’ पर क्लिक करें और इसके बाद ‘Save & Next’ पर क्लिक करें।
– अब अपना फोटो और साइन अपलोड कर दें।
– अब अपने फॉर्म में डिटेल भरें। अब अपना रजिस्ट्रेशन कंपलीट करने से पहले प्रीव्यू करके अपना फॉर्म देख लें और वेरिफाई कर दें।
– अगर डिटेल्स सही हैं तो आवेनद फीस पे कर दें और सबमिट पर क्लिक करके अपना फॉर्म सबमिट कर दें।

Facebook


