नई दिल्ली। असम पुलिस ने फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर सैकड़ों की संख्या में भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस वैकेंसी के तहत चयनित उम्मीदवार 60,500 रुपए प्रति माह तक की सैलरी के हकदार होंगे।
पढ़ें- 10वीं पास युवाओं के लिए यहां निकली 2 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
असम पुलिस ने इस भर्ती के लिए 451 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इस वैकेंसी के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 10 जून 2020 से लेकर 30 जून 2020 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. इसके लिए 18 वर्ष से लेकर 38 वर्ष तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं. आयु की गिनती 01.01.2020 के आधार पर की जाएगी।
पढ़ें- डाक विभाग में हजारों पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन
उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार के पास होम गार्ड्स ट्रेनिंग सर्टिफिकेट या एनसीसी का ‘ए’ सर्टिफिकेट होना चाहिए।
पढ़ें- सरकारी नौकरी: वन विभाग में बड़ी संख्या में निकली भर्ती, 56000 तक हो…
इच्छुक उम्मीदवार असम पुलिस के आधिकारिक वेबसाइट पर http://slprbassam.in/ या http://assampolice.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.