Teacher Bharti Latest Update. Image Source- IBC24
अहमदाबाद। Teacher Recruitment Notification Released गुजरात में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति ने विद्या सहायक (कक्षा-3) भर्ती 2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से राज्य के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में करीब 11 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। जारी अधिसूचना के अनुसार ये भर्तियां कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए की जाएंगी। सभी पद जिला और नगर प्राथमिक शिक्षा समितियों के अंतर्गत आने वाले सरकारी स्कूलों में होंगे। कुल पदों में 4 प्रतिशत सीटें दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रखी गई हैं। इसके अलावा पिछली भर्ती में खाली रह गए पदों को भी इस प्रक्रिया में शामिल किया गया है।
Teacher Recruitment Notification Released इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Directorate of Primary Education Gujarat की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने और फॉर्म की हार्डकॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर लॉगिन कर आवश्यक जानकारी भरनी होगी। इसके बाद दस्तावेज अपलोड कर फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा।
भर्ती के लिए उम्मीदवार का टीईटी-1 परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही D.El.Ed. या समकक्ष योग्यता होना जरूरी है। D.El.Ed. के अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये निर्धारित है। चयन प्रक्रिया मेरिट लिस्ट, दस्तावेज सत्यापन और जिला/स्कूल आवंटन के आधार पर होगी।
चयनित अभ्यर्थियों को शुरुआती 5 वर्षों तक 26,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इसके बाद पे लेवल-7 के अनुसार 25,500 से 81,100 रुपये तक वेतन और अन्य भत्ते दिए जाएंगे। परीक्षा में चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी, गुजराती और अंग्रेजी भाषा, गणित तथा पर्यावरण अध्ययन से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।