ITBP Constable Recruitment 2022: ITBP में इन पदों पर निकली है शानदार वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

ITBP Constable Recruitment 2022: यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए ये काम की खबर है। आपके सरकारी जॉब ...

ITBP Constable Recruitment 2022: ITBP में इन पदों पर निकली है शानदार वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

MPPSC 2019 interview date

Modified Date: November 29, 2022 / 09:28 am IST
Published Date: August 4, 2022 5:37 am IST

ITBP Constable Recruitment 2022: यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए ये काम की खबर है। आपके सरकारी जॉब पाने का सपना साकार हो सकता है। आपको सरकारी नौकरी मिल सकती है। आपके सपने पूरे हो सकते हैं।  भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने कांस्टेबल के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (ITBP के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ITBP की आधिकारिक वेबसाइट itbpolice।nic।in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त से शुरू होगी।

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://recruitment.itbpolice.nic.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक ITBP Constable Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 108 पदों को भरा जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 19 अगस्त
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 17 सितंबर

यह भी पढ़े : बढ़ा भारत का गौरव: अंतरराष्ट्रीय महत्व के ये 10 पर्यटन स्थल रामसर सूची में शामिल, जानें क्या होता है रामसर स्थल 

खाली पद
कुल पदों की संख्या- 108

कांस्टेबल (बढ़ई): 56 पद
कांस्टेबल (मेसन): 31 पद
कांस्टेबल (प्लम्बर): 21 पद

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

मानदंड

उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही मेसन, बढ़ई और प्लंबर के ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट और विस्तृत मेडिकल टेस्ट/ रिव्यू मेडिकल परीक्षा शामिल होगी।

Read more: IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 


लेखक के बारे में