JEE Main 2025 paper 2 results: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन्स 2025 सेशन 1 के पेपर 2 (B.Arch और B.Plan) का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स को अपना रिजल्ट देखना है, वे ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। इससे पहले, 11 फरवरी को NTA ने सेशन 1 के पेपर 1 (B.E./B.Tech) का रिजल्ट घोषित किया था।
JEE Main 2025 paper 2 results: इस बार बी. आर्क (B.Arch) में महाराष्ट्र के पाटने नील संदेश ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है। वहीं, बी. प्लानिंग (B.Plan) में मध्य प्रदेश की सुनिधि सिंह ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। NTA ने इस रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे पीडीएफ फॉर्मेट में वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि यह अंतिम और सर्वमान्य आंसर की होगी, जिस पर कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।