Recruitment in Ministry of Defense
Recruitment in Ministry of Defense : अगर आप सरकारी नौकरी ढूंढ़ रहे हैं, तो आपके लिए रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत नौकरी पाने का बढ़िया अवसर है। 10वीं, 12वीं पास से लेकर आईटीआई, ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। दरअसल रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत मिलिट्री इंजीनियरिंग कॉलेज, पुणे ने ग्रुप सी की भर्ती निकाली है।
भर्ती के तहत संस्थान में अकाउंटेंट, मकैनिक, लैब असिस्टेंट, क्लर्क, कुक, पेंटर, लस्कर समेत विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। भर्ती के तहत कुल 119 पद भरे जा रहे हैं।
10वीं, 12वीं पास से लेकर आईटीआई एवं ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पदों के अनुसार शैक्षिक योग्यता की डिटेल नोटिफिकेशन में उपलब्ध है। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा एवं ट्रेड टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
Read more: राज्य प्रशासनिक सेवा के 155 अधिकारियों का तबादला, राज्य सरकार ने आधी रात जारी किए आदेश
Recruitment in Ministry of Defense : पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में करना है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cmepune.edu.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। ध्यान दें की आवेदन करने के लिए 25 फरवरी तक अवसर दिया गया है।
पदों पर नियुक्ति मिलने के बाद उम्मीदवार को ₹18000 से लेकर ₹81000 तक की सैलरी दी जाएगी।