Sarkari Naukri 2022: 8वीं-10वीं पास युवाओं के लिए निकली है बंपर भर्ती, मिल रही है शानदार सैलरी, जल्द करें अप्लाई
Sarkari Naukri 2022 : कस्टम कमिश्नर (प्रिवेंटिव) कार्यालय, जामनगर ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन अमंत्रित किया है।
Himachal Pradesh government will recruit 30 thousand posts
Sarkari Naukri 2022 : कस्टम कमिश्नर (प्रिवेंटिव) कार्यालय, जामनगर ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन अमंत्रित किया है। इस भर्ती का विज्ञापन 15 से 21 अक्टूबर के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ है। ग्रुप सी कैटेगरी के अंतर्गत ट्रेड्समैन, इंजन ड्राइवर सहित अन्य पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 14 नवंबर 2022 है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में करनी है। आवेदन फॉर्म भेजने का पता आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिया गया है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 8वीं/10वीं पास होना चाहिए।
शैक्षिक योग्यता
टिंडेल- आठवीं पास होना चाहिए। समुद्री जहाजों या नौकाओं पर काम करने का 10 साल का अनुभव होना चाहिए।
सुखानी- 8वीं पास होना चाहिए । समुद्री जहाजों या नौकाओं पर 2 साल काम का अनुभव होना चाहिए।
इंजन ड्राइवर- 8वीं पास होना चाहिए। 10 साल का अनुभव होना चाहिए।
लांच मैकेनिक- 8वीं पास होने के साथ 5 साल का अनुभव।
ट्रेड्समैन-डीजल मैकेनिक/मैकेनिक/फिटर/टर्नर/वेल्डर/इलेक्ट्रिशियन/इंस्ट्रूमेंटल/कारपेंटरी में आईटीआई। 10वीं पास होना चाहिए।
सी मैन- 10वीं पास होना चाहिए। मैकनाइज्ड वेसल पर काम करने का तीन साल का अनुभव।
वैकेंसी डिटेल
टिंडेल-5
सुखानी-10
इंजन ड्राइवर-4
लांच मैकेनिक-5
ट्रेड्समैन-2
सीमैन-1

Facebook


