छत्तीसगढ़ में लॉन्च हुआ ये स्मार्टफोन, खूबियां देखेंगे तो खरीद लेंगे

Ads

छत्तीसगढ़ में लॉन्च हुआ ये स्मार्टफोन, खूबियां देखेंगे तो खरीद लेंगे

  •  
  • Publish Date - February 24, 2019 / 02:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

 

रायपुर । वीवो वी15 प्रो स्मार्टफोन शनिवार को छत्तीसगढ़ में लॉन्च हो गया । चीनी स्मार्टफोन विनिर्माता कंपनी ने रायपुर में फोन की लॉन्चिंग के लिए एक इवेंट का आयोजन किया। जिसमें बॉलीवूड की मश्हूर अदाकारा ब्रूना अबदुल्लाह ने वीवो वी15 प्रो स्मार्टफोन को लांच किया । वीवो वी15 प्रो स्मार्टफोन में एक पॉप अप सेल्फी कैमरा है, जैसा हमें वीवो नेक्स में देखने को मिला था। इसके साथ ही स्मार्टफोन में तीन रियर कैमरों का सेटअप दिया गया है।

ये भी पढ़े – विश्वप्रसिद्ध महाकाल मंदिर में बदलेगी वीआईपी दर्शन की व्यवस्था, जानिए क्या हुआ

वीवो वी15 प्रो स्मार्टफोन में आपको इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर मिल सकता है, जो 6 जीबी रैम के साथ आएगा । हालांकि कंपनी ने जिस तरह से वीवो वी15 प्रो स्मार्टफोन को टीज किया है, उससे साफ है कि इसका मुख्य फीचर फोन का कैमरा है। फोन में एक कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा..इसके अलावा फोन में फ्रंट में एक 32 मेगापिक्सल का पॉप अप कैमरा दिया गया है ।