नई दिल्लीः UPSC IFS 2022 final result Out संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों में नियुक्ति के लिए कुल 147 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।