अजीबोगरीब फरमान, इस देश में कोरोना वायरस का नाम भी लिया तो होगी जेल

अजीबोगरीब फरमान, इस देश में कोरोना वायरस का नाम भी लिया तो होगी जेल

अजीबोगरीब फरमान, इस देश में कोरोना वायरस का नाम भी लिया तो होगी जेल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: April 2, 2020 12:39 pm IST

डबलिन। दुनिया के कुछ देश अभी​ कोरोना वायरस की चपेट से बचे हुए हैं। ऐसे ही एक देश तुर्कमेनिस्तान ने अपने यहां कोराना वायरस शब्द के इस्तेमाल पर ही प्रतिबंध लगा दिया है। इस शब्द का बातचीत या किसी अन्य तरीके से इस्तेमाल करने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेजने की घोषणा कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:आम के आम- गुठलियों के दाम, लॉकडाउन में बाहर निकलने वालों के लिए देखें पुलिस क…

दरअसल इस वैश्विक महामारी से बुरी तरह पीड़ित ईरान के पड़ोस में मौजूद होने के बावजूद तुर्कमेनिस्तान में अभी तक अधिकारिक तौर पर कोरोना वायरस के संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें: अलग रंग में दिखी युवाओं की टोली, देखिए किस तरह कर रहे आम जनता और पु…

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मध्य एशिया के देश तुर्कमेनिस्तान में ‘कोरोनावायरस’ शब्द को लिखने के लिए इस्तेमाल करने पर और इस बारे में कुछ भी बात करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहां की सरकार ने पुलिस को इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें: अनोखी पहल: लोगों और पुलिस स्टाफ को ऑटोमेटिक मशीन से किया जा रहा है …

तुर्कमेनिस्तान में लोग मास्क लगाकर सार्वजनिक क्षेत्र में निकलने पर भी गिरफ्तार किए जा सकते हैं। तुर्कमेनिस्तान की सरकार ने प्रतिबंध की घोषणा करने के बाद कोविड-19 (कोरोनावायरस) से बचाव के लिए लगाए जा रहे जागरूकता वाले बैनरों व पोस्टरों में भी बदलाव कर दिया है। इन पोस्टरों में अब कोरोना वायरस की जगह बीमारी या फिर सांस की बीमारी शब्द का इस्तेमाल किया जा रहा है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com