MP Weather Update News: कल से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, चार दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ads

MP Weather Update News: कल से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, चार दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP Weather Update News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • मध्यप्रदेश के 10 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी
  • खंडवा, बैतूल, देवास समेत 6 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी
  • इंदौर में 2 और 3 अप्रैल को तेज बारिश के आसार

भोपाल: MP Weather Update News आज मार्च का महीना खत्म हो जाएगा। जिसके बाद अप्रैल का महीना शुरु होगा। वहीं दूसरी ओर देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। दोपहर होते ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे ​लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। तो वहीं कई हिस्सों में अभी भी बर्फबारी और बारिश का दौर थमा नहीं है। वहीं बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने यहां कई हिस्सों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

10 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट

MP Weather Update दरअसल, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मध्यप्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आंधी और बारिश का एक मजबूत सिस्टम एक्टिव हो गया है, जिसका असर कई जिलों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने खंडवा, बैतूल, देवास समेत छह जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं छिंदवाड़ा ,पांढुर्णा, बालाघाट, रतलाम सहित 10 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक प्रदेश में इस सिस्टम की एक्टिविटी जारी रहेगी। यानी अभी आंधी और बारिश का सिलसिला थमने वाला नहीं है। इंदौर में 2 और 3 अप्रैल को तेज बारिश होने के आसार हैं।

कैसा था सोमवार का मौसम

आपको बता दें कि एमपी के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है। कल उज्जैन, मंदसौर, बैतूल में बारिश दर्ज हुई है। वहीं 8 जिलों में ओले गिरे हैं और 20 से अधिक जिलों में आंधी और बारिश हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट किन जिलों में है?

छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, रतलाम सहित 10 जिलों में।

ओलावृष्टि का अलर्ट किन जिलों में जारी हुआ है?

खंडवा, बैतूल, देवास समेत 6 जिलों में।

इंदौर में कब बारिश होने की संभावना है?

2 और 3 अप्रैल को तेज बारिश के आसार हैं।