CG Me Barish ka Alert: छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Ads

CG Me Barish ka Alert: छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 07:12 AM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 07:13 AM IST

CG Me Barish ka Alert: छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी/image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • रायपुर समेत 14 जिलों में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सामान्य से लगभग 199% अधिक बारिश दर्ज
  • कई जिलों में गरज-चमक, तेज बारिश और नदी-नालों के उफान पर रहने की संभावना

रायपुर। CG Me Barish ka Alert: छत्तीसगढ़ में अब मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही अच्छी बारिश ने लोगों और किसानों को बड़ी राहत दी है। लेकिन कई जिलों में बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, कई नदी नालें उफान पर हैं। इस बीच मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी की है। IMD ने अगले तीन दिनों तक प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

CG Me Barish ka Alert मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरिया, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव और कांकेर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की भी संभावना है। वहीं, अगर बात की जाए राजधानी रायपुर की तो आज शुक्रवार को बादल छाए रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ वर्षा

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 1 जून से 10 जुलाई 2026 तक औसत रूप से कुल 256.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो कि इस अवधि की सामान्य औसत वर्षा (287.4 मि.मी.) का 89.1 प्रतिशत है। आज (10 जुलाई) राज्य में औसतन 7.0 मि.मी. बारिश रिकॉर्ड की गई है। राज्य के अलग-अलग जिलों में मानसून का मिजाज काफी असमान बना हुआ है। जहां कुछ जिलों में उम्मीद से दोगुनी बारिश हो चुकी है, वहीं कुछ जिलों में अब भी अच्छी बारिश का इंतजार है।

’सारंगढ़-बिलाईगढ़ में रंग हरा: सामान्य से 198.9 प्रतिशत अधिक बरसे बदरा’

आंकड़ों के मुताबिक, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला बारिश के मामले में प्रदेश में सबसे आगे चल रहा है। यहाँ अब तक 465.3 मि.मी. बारिश हो चुकी है, जो इसकी औसत वर्षा (233.9 मि.मी.) का 198.9ः है। इसके अलावा बलरामपुर (132.2प्रतिशत), सक्ती (123.1प्रतिशत), दंतेवाड़ा (119.9प्रतिशत), और रायपुर (118.3प्रतिशत) में भी सामान्य से काफी अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जिससे इन क्षेत्रों के जलाशयों और खेतों में भरपूर पानी दिखाई दे रहा है।

’सुकमा और मोहला-मानपुर में सामान्य से आधी बारिश’

दूसरी तरफ, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून की बेरुखी साफ नजर आ रही है। सुकमा जिले में अब तक के औसत (429.6 मि.मी.) के मुकाबले महज 220.6 मि.मी. (51.4प्रतिशत) ही पानी गिरा है। इसी तरह मोहला-मानपुर-अं.चौकी में अब तक केवल 54.7 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है।

’रायपुर में थमीं बूंदें, फिर भी कोटा पूरा,  बिलासपुर-बस्तर को अब भी अच्छी झड़ी का इंतजार’

छत्तीसगढ़ में मानसून के इस दौर में जिलों के बीच बारिश का एक दिलचस्प उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अगर राजधानी रायपुर की बात करें, तो आज यहाँ मौसम साफ रहा और बादलों ने शून्य का आंकड़ा दिखाया। इसके बावजूद सामान्य औसत बारिश के कोटे को पार करते हुए 118.3 प्रतिशत (296.9 मि.मी.) की शानदार बढ़त बनाए हुए है। इसी तरह दुर्ग जिले में भी आज 3.2 मि.मी. की हल्की बौछारें ही पड़ीं, लेकिन यहाँ अब तक हुई 281.4 मि.मी. कुल वर्षा ने जिले को औसत के मुकाबले 111.4 प्रतिशत के साथ सुरक्षित जोन में ला खड़ा किया है।

दूसरी ओर, प्रदेश के अन्य संभागों और जिलों में मानसून की रफ्तार अभी थोड़ी धीमी है। आज जशपुर में झमाझम 17.4 मि.मी. पानी गिरा, जिसने यहाँ अब तक की कुल वर्षा को 227.9 मि.मी. (76.6 प्रतिशत) तक पहुंचा दिया है। न्यायधानी बिलासपुर और आदिवासी अंचल बस्तर में आज क्रमशः 5.5 मि.मी. और 8.1 मि.मी. बारिश दर्ज की गई, जिससे दोनों ही जिलों का ग्राफ अपनी सामान्य औसत वर्षा के करीब 79.1 प्रतिशत और 78.4 प्रतिशत के आसपास मंडरा रहा है। इन सब के बीच सरगुजा जिले में 7.2 मि.मी. पानी गिरने के बाद भी कुल वर्षा का आंकड़ा महज 136.5 मि.मी. तक ही पहुंच पाया है, जो कि इसकी सामान्य औसत बारिश का सिर्फ 65 प्रतिशत है।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन किन जिलों में बारिश का अलर्ट है?

रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरिया, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव और कांकेर सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

क्या भारी बारिश की भी संभावना है?

मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई है।

छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश किस जिले में हुई है?

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अब तक सामान्य से लगभग 198.9% अधिक बारिश दर्ज की गई है, जो प्रदेश में सबसे अधिक है।

किन जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश हुई है?

सुकमा और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में अब तक सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है।

बारिश के दौरान लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के पास न जाएं, बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों में खड़े न हों और मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर रखें।