Delhi Weather Update: राजधानी में अगले दो दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

Delhi Weather Update: राजधानी में अगले दो दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

Delhi Weather Update: राजधानी में अगले दो दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

Delhi Weather Update | Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 2, 2026 / 02:41 pm IST
Published Date: May 2, 2026 11:35 am IST
HIGHLIGHTS
  • न्यूनतम तापमान में वृद्धि
  • अगले दो दिन बारिश और आंधी-तूफान की संभावना
  • एक्यूआई 119 दर्ज किया गया

नयी दिल्ली: Delhi Weather Update राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे दो दिन पहले हल्की से मध्यम बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिन बारिश और आंधी-तूफान की संभावना को देखते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। शहर के प्रमुख मौसम निगरानी केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इससे पहले के दिन की तुलना में 3.1 डिग्री अधिक है और सामान्य तापमान से 1.2 डिग्री अधिक है।

Delhi Weather Update अन्य मौसम स्टेशन ने भी न्यूनतम तापमान में इसी तरह की वृद्धि दर्ज की। पालम में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार की तुलना में 2.3 डिग्री अधिक है; लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में तीन डिग्री अधिक है; रिज में 3.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और आयानगर में 4.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। रिज और आयानगर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 23.7 डिग्री सेल्सियस और 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

आईएमडी के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘विवार को गरज, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है।।’ उन्होंने बताया कि सोमवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है।

इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी रही और सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 119 दर्ज किया गया। शुक्रवार शाम चार बजे तक दर्ज किया गया 24 घंटे का औसत एक्यूआई 120 था। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले कुछ दिनों तक एक्यूआई मध्यम श्रेणी में रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।