Delhi Weather Update: नौतपा के बीच लोगों को मिलेगी राहत! कल से लगातार चार दिनों तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

Delhi Weather Update: नौतपा के बीच लोगों को मिलेगी राहत! कल से लगातार चार दिनों तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

Delhi Weather Update: नौतपा के बीच लोगों को मिलेगी राहत! कल से लगातार चार दिनों तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

Delhi Weather Update | Photo Credit: AI

Modified Date: May 27, 2026 / 07:57 am IST
Published Date: May 27, 2026 7:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज
  • चार दिनों तक बारिश की संभावना
  • तापमान में आएगी गिरावट

नई दिल्ली: Delhi Weather Update भीषण गर्मी और तेज धूप के लिए प्रसिद्ध नौतपा (Nautapa 2026) की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान हीटवेव और तापमान भी बढ़ेगा। (Heatwave Alert) तापमान 45°C से ज्यादा बना रह सकता है। वहीं बात करें देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई है। (Delhi Rain Alert) हालांकि, बुधवार के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi Weather News मौसम विभाग के अनुसार, 28 मई गुरुवार को दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर दिल्ली क्षेत्र पर भी पड़ेगा।

28 से 31 मई के बीच बारिश और तूफान

मौसम विभाग ने 28 से 31 मई के बीच हर दिन हल्की बारिश और आंधी तूफान की संभावना जताई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, इसके बाद इसमें 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। न्यूनतम तापमान भी स्थिर रहने के बाद 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।