CG Weather Update Today: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी समेत इन इलाकों में हो रही बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ads

CG Weather Update Today: रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल चुका है। रायपुर में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है।

  • Reported By: Prachi Pandey

    ,
  •  
  • Publish Date - April 4, 2026 / 08:27 PM IST,
    Updated On - April 4, 2026 / 08:41 PM IST

Delhi Weather Update | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल चुका है।
  • राजधानी रायपुर में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हो रही है।
  • अचानक मौसम में हुए बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

CG Weather Update Today: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल चुका है। राजधानी रायपुर में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हो रही है। अचानक मौसम में हुए बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं अचानक हुई बारिश के चलते लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।

लोगों को मिली गर्मी से राहत

मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर में मौसम ने अचानक करवट ली और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश शुरू हो गई है। राजधानी रायपुर और आस-पास के इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। मौसम में अचानक हुए बदलाव के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। (CG Weather Update Today) वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update Today:  मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत बलरामपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, बालोद, समेत प्रदेश के कई जिलों में (CG Weather Update Today) तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश होने से तापमान में कमी आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत भी मिलेगी।

इन्हे भी पढ़ें:-