Reported By: Harpreet Kaur
,Weather Update News/ Image Credit: IBC24 File Image
MP Weather Latest Update: भोपाल। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते मध्यप्रदेश के मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बेमौसम बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है। राजधानी भोपाल में भी बादल छाए हुए है। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है।
IMD से मिली जानकारी के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते खरगोन, खंडवा, हरदा और बैतूल में ओले गिरने की संभावना है। वहीं, इंदौर और भोपाल में बादल छाए रहेंगे। अगले 24 घंटे में प्रदेश के करीब 26 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है।
बता दें कि, मौसम विभाग ने 2 से 4 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश और ओले गिरने की संभावना भी जताई थी। इधर, ग्वालियर में तेज बारिश हो रही है। चंबल संभाग के कई इलाकों में बारिश हो रही है। कहा जा रहा है कि, इस बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान हो सकता है।