Ampere New Scooter: सिंगल चार्ज में लंबी रेंज और कीमत भी हैरान करने वाली! Ampere ने लॉन्च किया ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर कि ग्राहक खुद खींचे चले आएंगे!

Ampere New Scooter: Ampere Reo VYB को लॉन्च कर दिया है। जिसकी कीमत 69,499 रुपये रखी गई है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज करने पर करीब 80 किलोमीटर की रेंज देता है। इसे किफायती और शहरी इस्तेमाल के लिए एक अच्छा विकल्प माना जा रहा है।

Ampere New Scooter: सिंगल चार्ज में लंबी रेंज और कीमत भी हैरान करने वाली! Ampere ने लॉन्च किया ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर कि ग्राहक खुद खींचे चले आएंगे!

(Ampere New Scooter/ Image Credit: Ampere)

Modified Date: June 17, 2026 / 06:09 pm IST
Published Date: June 17, 2026 6:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Ampere Reo VYB भारत में लॉन्च हुआ नया स्लो-स्पीड EV स्कूटर
  • टॉप स्पीड 25 kmph, लाइसेंस और RTO रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं
  • कीमत लगभग ₹69,499 (एक्स-शोरूम)

नई दिल्ली: Ampere New Scooter: Ampere Reo VYB को भारत में नया स्लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर लॉन्च किया गया है। इसे Greeves Electric Mobility के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड Ampere ने पेश किया है। यह स्कूटर खासतौर पर पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी टॉप स्पीड 25 Kmph है। जिसके कारण इसे चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस और RTO रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी।

कीमत और बाजार में स्थिति

इस नए मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 69,499 रुपये रखी गई है। इसे कंपनी के दूसरे मॉडल Reo 80 के ऊपर रखा गया है। जिसकी कीमत करीब 60,650 रुपये है। कीमत के मामले में यह थोड़ा प्रीमियम है। लेकिन इसमें बेहतर डिजाइन और फीचर्स दिए गए हैं। यह स्कूटर देश के कई राज्यों में उपलब्ध है और एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में एक नया विकल्प बनकर आया है।

डिजाइन, कलर और फीचर्स

Reo VYB को स्टेप-थ्रू डिजाइन में पेश किया गया है और इसमें चार आकर्षक कलर ऑप्शन Warm White, Pastel Purple, Dark Grey और Aqua Metallic मिलते हैं। इसमें फ्रंट पर LED DRLs के साथ हेडलाइट दी गई है और साइड पैनल पर एंबिएंट लाइटिंग भी मिलती है जो इस कीमत पर एक खास फीचर है। इसके अलावा इसमें 12-इंच अलॉय व्हील और फ्रंट डिस्क ब्रेक भी दिया गया है।

बैटरी, रेंज और टेक्नोलॉजी

स्कूटर में 1.44kWh की LFP बैटरी दी गई है जो लगभग 80 किलोमीटर की IDC रेंज देती है। कंपनी का दावा है कि इसकी वास्तविक रेंज भी करीब 80 किमी तक हो सकती है। इसे 0 से 100% चार्ज करने में लगभग 5.5 घंटे लगते हैं। इसमें 0.25kW की हब मोटर दी गई है जो 35NM टॉर्क जनरेट करती है। इसके साथ रिवर्स मोड, LCD डिजिटल डिस्प्ले, कीलेस स्टार्ट, 24 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज और LED लाइटिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।