Jimny Two New Variants Launched: अब और भी खतरनाक अंदाज में लौटी Jimny, सेफ्टी अपग्रेड और फीचर्स ऐसे कि हर SUV प्रेमियों की आंखें खुली रह जाएंगी!

Ads

Jimny Two New Variants Launched: सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय ऑफ-रोड SUV Jimny के लिए दो नए वेरिएंट लॉन्च किए हैं। 3 डोर मॉडल के साथ आए इन नए विकल्पों में शानदार डिजाइन अपडेट, कई आधुनिक फीचर्स और बेहतर सेफ्टी तकनीक जोड़ी गई है। कंपनी का मकसद ग्राहकों को पहले से ज्यादा स्टाइलिश, सुरक्षित और सुविधाजनक ड्राइविंग का अनुभव देना है।

  •  
  • Publish Date - June 7, 2026 / 01:54 PM IST,
    Updated On - June 7, 2026 / 02:17 PM IST

(Jimny Two New Variants Launched/ Image Credit: Suzuki)

HIGHLIGHTS
  • Suzuki ने Jimny के दो नए वेरिएंट Allgrip Plus और Rhino Plus लॉन्च किए।
  • दोनों वेरिएंट फिलहाल मलेशिया के बाजार में पेश किए गए हैं।
  • Allgrip Plus में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस और कई नए सेफ्टी फीचर्स जोड़े गए हैं।

Jimny Two New Variants Launched: सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय ऑफ-रोड SUV Jimny के दो नए वेरिएंट ऑलग्रिप प्लस (Allgrip Plus) और राइनो प्लस (Rhino Plus) लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन दोनों मॉडल्स को 3 डोर Jimny के साथ मलेशिया के बाजार में पेश किया है। नए वेरिएंट्स में डिजाइन, फीचर्स और सुरक्षा के स्तर पर कई अहम बदलाव किए गए है। इन अपडेट्स का मससद ग्राहकों को पहले से बेहतर ड्राइविग अनुभव और ज्यादा सुरक्षा उपलब्ध कराना है।

ऑलग्रिप प्लस में मिले कई नए फीचर्स

Jimny Allgrip Plus को स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में अधिक प्रीमियम बनाया गया है। इसमें पावर फोल्डिंग और हीटेड ORVMs दिए गए हैं। जिससे खराब मौसम में भी बेहतर विजिबिलिटी मिलती है। SUV में 9-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है। इसके अलावा ऑटोमैटिक LED हेडलाइट्स, हेडलैंप वॉशर और 50:50 स्प्लिट रियर सीट्स जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

सेफ्टी के मामले में बड़ा अपग्रेड

ऑलग्रिप प्लस वेरिएंट में सुरक्षा पर खास ध्यान दिया गया है। इसमें mmWave रडार, मोनोक्यूलर कैमरा और रिवर्स कैमरा जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही ड्यूल सेंसर ब्रेक सपोर्ट II, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन डिपार्चर प्रिवेंशन, वीविंग अलर्ट, ऑटोमैटिक हाई बीम और इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल जैसी एडवांस सेफ्टी तकनीक भी मिलती है। SUV में साइड और कर्टेन एयरबैग्स भी दिए गए हैं। इसमें 1.5-लीटर K15B पेट्रोल इंजन मिलता है जो 101 हॉर्सपावर की पावर और 130 Nm टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आता है।

राइनो प्लस की खासियत और कीमत

Jimny Rhino Plus को खास हेरिटेज थीम और आकर्षक डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसमें स्पेयर व्हील पर राइनो लोगो, सुजुकी हेरिटेज ग्रिल, बोनट और दरवाजों पर विशेष डेकल्स, लाल रंग के मड फ्लैप्स और फ्रंट-साइड बंपर गार्निश जैसे स्टाइलिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें कुल 6 एयरबैग्स मिलते हैं। जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में केवल 2 एयरबैग्स उपलब्ध हैं। हालांकि इसके इंजन और मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मलेशिया में Jimny Allgrip Plus की कीमत MYR 1,58,900 यानी करीब 37.28 लाख रुपये और Rhino Plus की कीमत MYR 1,73,900 यानी करीब 40.80 लाख रुपये रखी गई है।

इन्हें भी पढ़ें:

Suzuki Jimny के कौन से नए वेरिएंट लॉन्च हुए हैं?

कंपनी ने Allgrip Plus और Rhino Plus नाम से दो नए वेरिएंट लॉन्च किए हैं।

Jimny Allgrip Plus में क्या खास फीचर्स मिलते हैं?

इसमें 9-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, हीटेड ORVMs तथा कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

Rhino Plus वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत क्या है?

इसमें खास हेरिटेज थीम, राइनो लोगो, स्पेशल डेकल्स और 6 एयरबैग्स दिए गए हैं।

दोनों नए वेरिएंट में कौन सा इंजन मिलता है?

दोनों में 1.5-लीटर K15B नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 101 हॉर्सपावर और 130 Nm टॉर्क जनरेट करता है।