(Mahindra SUV Discounts Offers/ Image Credit: Mahindra Auto)
नई दिल्ली: Mahindra SUV Discounts Offers: महिंद्र एंड महिंद्रा भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों में एक है जो अपनी मजबूत और लोकप्रिय SUV रेंज के लिए जानी जाती है। कंपनी के कई मॉडल्स की बाजार में बहुत ज्यादा मांग रहती है। जिसके कारण ग्राहकों को कभी-कभी लंबे वेटिंग का सामना भी करना पड़ता है। बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनी ने मई 2026 में कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर पेश किए हैं। ये ऑफर डीलरशिप स्तर पर तय होते हैं और शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं।
महिंद्रा इस महीने अपनी इलेक्ट्रिक SUV XUV400 EV पर सबसे बड़ा फायदा दे रही है। इसके EC Pro और EL Pro वेरिएंट पर ग्राहकों को 2.5 लाख रुपये तक की छूट मिल सकती है। इसके अलावा कंपनी अपनी नई इलेक्ट्रिक SUVs BE 6 और XEV 9e के पुराने MY2025 स्टॉक को भी क्लियर कर रही है, जिन पर क्रमशः 2 लाख रुपये और 1.4 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। इन गाड़ियों पर सीमित स्टॉक में ही ऑफर उपलब्ध है।
लाइफस्टाइल SUV Thar Roxx पर भी कंपनी ने मजबूत ऑफर दिया है। इस पर ग्राहकों को 85,000 रुपये की नकद छूट और 25,000 रुपये तक के एक्सेसरीज मिल रहे हैं, जिससे कुल फायदा करीब 1.10 लाख रुपये तक पहुंच जाता है। वहीं कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO पर भी 60,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है। इनमें कैश डिस्काउंट और एक्सेसरीज दोनों शामिल हैं।
महिंद्रा की लोकप्रिय Scorpio रेंज पर भी छूट दी जा रही है। Scorpio Classic पर 50,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। जबकि Scorpio N के Z4 और Z8 वेरिएंट पर अलग-अलग छूट उपलब्ध है। इसके अलावा Bolero Neo पर एक्सचेंज ऑफर के साथ 25,000 रुपये तक की नकद छूट दी जा रही है। ये सभी ऑफर स्टॉक और लोकेशन पर निर्भर करते हैं।
कंपनी ने कुछ मॉडल्स पर इस महीने कोई छूट नहीं दी है। इनमें स्टैंडर्ड Bolero, XUV 7XO और तीन दरवाजों वाली Thar शामिल हैं। ये गाड़ियां अपनी मजबूत मांग और स्थिर बिक्री के कारण फिलहाल बिना किसी ऑफर के उपलब्ध हैं।