(Range Rover SV Ultra / Image Credit: rangerover.com)
नई दिल्ली: Range Rover SV Ultra: Range Rover SV Ultra को लैंड रोवर ने अपने सबसे प्रीमियम और हाई-स्पेक वर्जन के रूप में पेश किया है। यह मॉडल मौजूदा SV से और ज्यादा एडवांस बनाया गया है। इसमें एक्सटीरियर की बजाय केबिन, आराम, टेक्नोलॉजी और लग्जरी फीचर्स पर ज्यादा फोकस किया गया है। जिससे यह और भी प्रीमियम अनुभव देता है।
इस SUV के इंटीरियर में ऑर्किड व्हाइट और सिंडर ग्रे फिनिश दी गई है। सीटों पर मोजेक पैटर्न और डैशबोर्ड पर पाम वुड का उपयोग किया गया है। गियर लीवर और बटनों पर सिरेमिक फिनिश मिलता है। इसमें फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एयर प्यूरीफिकेशन, एंबिएंट लाइटिंग और इल्यूमिनेटेड डोर सिल जैसे लग्जरी फीचर्स शामिल हैं।
इस SUV में 13.1 इंच की बड़ी टचस्क्रीन दी गई है। साथ ही 13.7 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले भी मिलता है। पीछे बैठे यात्रियों के लिए भी अलग 13.1 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसमें हेड्स-अप डिस्प्ले, वायरलेस Apple CarPlay, Android Auto, ब्लूटूथ और वॉइस कंट्रोल जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं। जो ड्राइविंग अनुभव को और आसान बनाते हैं।
इस मॉडल की सबसे खास बात इसका नया इलेक्ट्रोस्टेटिक साउंड सिस्टम है। इसमें 21 पतले स्पीकर्स लगाए गए हैं जो सीट हेडरेस्ट, सीट बैक और केबिन के हिस्सों में फिट किए गए हैं। यह सिस्टम सीट और फ्लोर पर लगे खास डिवाइस के साथ मिलकर काम करता है जो साउंड को हैप्टिक फीडबैक में बदल देता है और बेहतरीन ऑडियो अनुभव देता है।
इस SUV में 4.4 लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 537 HP पावर और 750 Nm टॉर्क पैदा करता है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव मिलता है। यह कार मात्र 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। जबकि इसकी टॉप स्पीड 261 किमी/घंटा है। इसका प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन भी उपलब्ध है।