(Renault May 2026 Offers/ Image Credit: Renault)
नई दिल्ली: Renault May 2026 Offers: Renault ने मई 2026 के लिए अपनी लोकप्रिय कारों Kiger, Triber और Kwid पर शानदार ऑफर्स की घोषणा की है। ये छूट अलग-अलग मॉडल, स्टॉक और मैन्युफैक्चरिंग ईयर के आधार पर अलग होगा। कंपनी के मुताबिक ये ऑफर 31 मई 2026 तक वैलिड रहेगा और शहर व डीलरशिप के अनुसार इसमें थोड़ा अंतर हो सकता है।
Kiger SUV पर इस महीने सबसे ज्यादा छूट मिल रही है। जिसमें कुल मिलाकर 65,000 रुपये तक का लाभ शामिल है। इसमें 20,000 रुपये कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये एक्सचेंज बोनस, 15,000 रुपये लॉयल्टी बेनिफिट, 10,000 रुपये कॉर्पोरेट ऑफर और 4,000 रुपये ग्रामीण छूट शामिल हैं। पुराने 2025 मॉडल पर यह लाभ बढ़कर 88,500 रुपये तक पहुंच सकता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.81 लाख रुपये से 10.34 लाख रुपये तक है।
Triber MPV पर भी कंपनी ने अच्छी छूट दी है। VIN 2026 मॉडल पर कुल 45,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी और कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हैं। ग्रामीण ग्राहकों को अतिरिक्त फायदा भी दिया जा रहा है। पुराने 2025 मॉडल पर यह बचत 60,000 रुपये तक जा सकती है। इसकी कीमत 5.81 रुपये लाख से 8.48 लाख रुपये के बीच है।
Renault Kwid हैचबैक पर इस महीने सबसे कम लेकिन स्थिर ऑफर दिया जा रहा है। इसमें कुल 40,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। जिसमें कैश डिस्काउंट, लॉयल्टी बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर और ग्रामीण लाभ शामिल हैं। पुराने 2025 स्टॉक पर यह बचत 50,000 रुपये तक पहुंच सकती है। Kwid की एक्स-शोरूम कीमत 4.30 लाख रुपये से 5.88 लाख रुपये है।
हाल ही में लॉन्च हुई Renault Duster अभी किसी भी ऑफर या छूट योजना का हिस्सा नहीं है। कंपनी ने केवल Kiger, Triber और Kwid पर ही यह ऑफर लागू किया है। ऐसे में ग्राहकों के पास मई 2026 में इन तीन मॉडलों पर खरीदारी कर अच्छा फायदा लेने का मौका है।