Skoda Slavia Facelift Launch Date: बस कुछ दिन का इंतजार! Skoda Slavia Facelift का बदल जाएगा लुक और मिलेंगे ये नए फीचर्स, इतनी होगी कीमत?

Ads

Skoda Slavia Facelift Launch Date: भारतीय बाजार में स्कोडा स्लाविया का फेसलिफ्ट मॉडल जल्द दस्तक देने वाला है। इसमें नया एक्सटीरियर डिजाइन, बेहतरीन इंटीरियर, नए फीचर्स और सुरक्षा तकनीक मिलने की उम्मीद है. कार में गियरबॉक्स से जुड़े बदलाव भी संभव है। कंपनी इसे 18 अगस्त 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने की तैयारी में है।

  •  
  • Publish Date - August 11, 2026 / 06:09 PM IST,
    Updated On - August 11, 2026 / 06:09 PM IST

(Skoda Slavia Facelift Launch Date/ Image Credit: Facebook)

HIGHLIGHTS
  • 18 अगस्त को हो सकती है लॉन्च
  • नया फ्रंट लुक मिलने की उम्मीद
  • 360 डिग्री कैमरा और ADAS संभव

नई दिल्ली: Skoda Slavia Facelift Launch Date: स्कोडा भारतीय बाजार में अपनी मिड साइज सेडान कार Slavia को लगातार अपडेट कर रही है। अब कंपनी इस कार का फेसलिफ्ट वर्जन लाने की तैयारी में है। नए मॉडल में डिजाइन से लेकर फीचर्स तक कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लेकिन कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च तारीख और सभी जानकारियों का खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि नई Slavia को पहले से ज्यादा आकर्षक और आधुनिक लुक के साथ (Skoda Slavia Facelift Launch Date) पेश किया जाएगा।

एक्सटीरियर में मिलेंगे बड़े बदलाव

नई Skoda Slavia Facelift के डिजाइन में कई बदलाव किए जाने की उम्मीद है। इसमें नई डिजाइन वाली हेडलाइट, अपडेटेड फ्रंट ग्रिल और नया फ्रंट बंपर दिया जा सकता है। इसके अलावा कार में नए डिजाइन के अलॉय व्हील और बदली हुई टेल लाइट भी देखने को मिल सकती है। इन बदलावों से कार का लुक मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा स्टाइलिश नजर आ सकता है।

इंटीरियर और फीचर्स होंगे बेहतर

फेसलिफ्ट मॉडल के केबिन में भी कई नए फीचर्स जोड़े (Skoda Slavia Facelift Launch Date) जाने की उम्मीद है। इसमें अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay की सुविधा मिल सकती है। इसके अलावा नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पहले से बेहतर वेंटिलेटेड सीट्स दी जा सकती हैं। सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से अपडेटेड रिवर्स कैमरा, 360 डिग्री कैमरा और ADAS जैसे फीचर्स भी मिलने की संभावना है।

इंजन में बदलाव नहीं, ट्रांसमिशन नया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Slavia Facelift के इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें मौजूदा मॉडल की तरह 1.0 लीटर और 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प मिल सकते हैं। हालांकि, ट्रांसमिशन के मामले में बदलाव देखने को मिल सकता है। कार में मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिए जाने की उम्मीद है।

18 अगस्त को हो सकती है लॉन्च

Skoda ने अभी Facelift मॉडल की लॉन्चिंग (Skoda Slavia Facelift Launch Date) को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन कहा जा रहा है कि नई Slavia को भारत में 18 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत का खुलासा लॉन्च के समय ही होगा। उम्मीद है कि नए फीचर्स और अपडेट के कारण इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

Skoda Slavia Facelift कब लॉन्च हो सकती है?

Skoda Slavia Facelift को भारत में 18 अगस्त को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

Slavia Facelift में क्या बदलाव होंगे?

इसमें नई हेडलाइट, ग्रिल, फ्रंट बंपर, अलॉय व्हील और टेल लाइट जैसे बदलाव मिल सकते हैं।

नई Slavia में कौन से फीचर्स मिल सकते हैं?

कार में अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360 डिग्री कैमरा और ADAS मिल सकता है।

क्या Slavia Facelift के इंजन में बदलाव होगा?

उम्मीद है कि इंजन में बदलाव नहीं होगा। इसमें 1.0 लीटर और 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन जारी रह सकते हैं।