बिहार: बहू ने सास को बेलन से पीटा, मौत

बिहार: बहू ने सास को बेलन से पीटा, मौत

बिहार: बहू ने सास को बेलन से पीटा, मौत
Modified Date: March 11, 2026 / 09:58 pm IST
Published Date: March 11, 2026 9:58 pm IST

पटना, 11 मार्च (भाषा) बिहार के पटना जिले में बहू द्वारा कथित तौर पीटे जाने के बाद सास की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना पटना जिले के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में मुरगिया टोला गांव में सोमवार को हुई।

फुलवारी शरीफ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी ( एसडीपीओ-1) सुशील कुमार ने यहां संवाददाताओं को बताया, “बुजुर्ग महिला शबरा खातून को सोमवार को उसकी बहू ने कथित तौर पर बेलन से पीटा था। बहू ने सास का मुंह कपड़े से बंद कर दिया था। शबरा को उसके पति इलाज के लिए पटना स्थित एम्स ले गए, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई।”

कुमार ने बताया कि शबरा के पति सोमवार को पहले उसे एक स्थानीय क्लिनिक ले गए थे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को जब शबरा की तबीयत फिर बिगड़ने लगी तो उन्हें तुरंत एम्स ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया कि मृतका के पति की शिकायत के आधार पर आरोपी गुलक्शा परवीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पुलिस मामले में उचित कार्रवाई करेगी।

भाषा कैलाश जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में