बिहार के लिए प्रगतिशील निर्यात प्रोत्साहन नीति की जरूरत: उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल

बिहार के लिए प्रगतिशील निर्यात प्रोत्साहन नीति की जरूरत: उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल

बिहार के लिए प्रगतिशील निर्यात प्रोत्साहन नीति की जरूरत: उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल
Modified Date: March 13, 2026 / 12:02 am IST
Published Date: March 13, 2026 12:02 am IST

पटना, 12 मार्च (भाषा) बिहार के उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने बृहस्पतिवार को राज्य के लिए एक ‘‘प्रगतिशील’’ निर्यात प्रोत्साहन नीति विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

वह यहां आयोजित निर्यातकों के एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, जिसमें मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) और एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन (ईपीएम) जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

अपने संबोधन में जायसवाल ने बिहार के निर्यात पारितंत्र को मजबूत बनाने में निर्यातकों की भूमिका की सराहना की और विदेशी व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) से राज्य में अपना कार्यालय खोलने का आग्रह किया।

राज्य के उद्योग विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार, बिहार के 28 ‘स्टेटस-होल्डर’ निर्यातकों को निर्यात वृद्धि में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने भी बिहार में निर्यात की संभावनाओं और राज्य सरकार द्वारा मजबूत निर्यात पारितंत्र तैयार करने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा, ‘‘बिहार के हर जिले में निर्यात हब विकसित करने की परिकल्पना से निर्यात में राज्य का योगदान बढ़ेगा और सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में वृद्धि होगी।’’

कुमार ने निर्यातकों से समन्वय, प्रतिनिधित्व और सामूहिक विकास को मजबूत करने के लिए ‘एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ बिहार’ बनाने का आग्रह किया।

भाषा कैलाश खारी

खारी


लेखक के बारे में