Saas Bahu News: बहू ने पार की सारी हदें! अपनी सास का कर दिया ये हाल, हालत देखकर पुलिस ने भी बंद कर ली अपनी आंखें

Ads

Saas Bahu News: बहू ने पार की सारी हदें! अपनी सास का कर दिया ये हाल, हालत देखकर पुलिस ने भी बंद कर ली अपनी आंखें

  •  
  • Publish Date - March 11, 2026 / 02:31 PM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 02:32 PM IST

Saas Bahu News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • पटना के फुलवारीशरीफ में बहू ने सास की हत्या की
  • आरोपी ने आंखों और गुप्तांगों में मिर्च पाउडर डालकर मारपीट की
  • पुलिस आरोपी बहू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है

पटना: Saas Bahu News भारतीय समाज में सास और बहू का रिश्ता बेहद ही खास माना जाता है। इस रिश्ते को मां और बेटी की तरह समझा जाता है। जहां अपनापन, सम्मान और जिम्मेदारी की भावना दोनों तरफ से निभाई जाती है। लेकिन कई बार यही रिश्ता बेहद ही शर्मसार हो जाती है। ऐसा ही एक मामला बिहार की राजधानी पटना से सामने आई है, जहां बहू ने अपनी ही सास की हत्या कर दी। बहू के इस करतूत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Bihar News मिली जानकारी के अनुसार, मामला फुलवारीशरीफ की है। दरअसल, यहां रहने वाली गुलफशा का अक्सर उनकी सास शाबरा खातून से विवाद होता था। बहू के व्यवहार से अक्सर सास नाराज रहती थी और दोनों के बीच ​हमेशा विवाद होता था और सास ने अपने बेटे से भी इसकी शिकायत की थी। जिसको बहू आग बबूला हो गई।

गुप्तांग में डाला मिर्ची पाउडर

जिसके बाद बहू ने अपनी सास को किसी बहाने से बुलाया और बंद कमरे में सास की आंखों और गुप्तांगों में भी मिर्च पाउडर लगा दिया। जिसके बाद वो उसके साथ मारपीट भी की और कमरा बंद करके अपने बच्चे को लेकर फरार हो गई।

आसपास के लोगों ने दी पुलिस को जानकारी

महिला की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। महिला की हालत देख दंग रह गए। जिसके बाद इसकी जानकारी बड़ी बेटी तमन्ना और नातिन को दी। आनन फानन में महिला को अस्प्ताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद फुलवारीशरीफ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल आरोपी बहू गुलफशा अपने बच्चों के साथ फरार बताई जा रही है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

घटना कहाँ हुई?

पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में।

आरोपी बहू का नाम क्या है?

आरोपी बहू का नाम गुलफशा है।

हत्या कैसे की गई?

बहू ने सास की आंखों और गुप्तांगों में मिर्च पाउडर डालकर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।