पटना की अदालत को दो दिन में दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी

Ads

पटना की अदालत को दो दिन में दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी

  •  
  • Publish Date - February 11, 2026 / 07:59 PM IST,
    Updated On - February 11, 2026 / 07:59 PM IST

पटना, 11 फरवरी (भाषा) पटना दीवानी अदालत को दो दिन में दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली, जो बाद में अफवाह साबित हुई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को अदालत प्रशासन को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली। इससे पहले सोमवार को भी इसी तरह की धमकी भरा ईमेल मिला था और उससे पहले आठ जनवरी को भी ऐसा ही फर्जी संदेश मिला था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, “अदालत प्रशासन को बम की धमकी मिली थी। इसके बाद परिसर खाली कराया गया और व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान श्वान दस्ता और बम निरोधक दस्ता तैनात किया गया।”

उन्होंने कहा कि जांच के बाद यह धमकी अफवाह साबित हुई।

एसएसपी ने बताया, “इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।”

भाषा कैलाश नोमान

नोमान