Chirag Paswan Viral Video: सूर्य को अर्घ्य देने के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कर दिया कुछ ऐसा, तेजी से वायरल होने लगा वीडियो

Ads

Chirag Paswan Viral Video: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

  •  
  • Publish Date - October 28, 2025 / 12:33 PM IST,
    Updated On - October 28, 2025 / 12:33 PM IST

Chirag Paswan Viral Video/Image Credit: @souravreporter2 X Handle

HIGHLIGHTS
  • बिहार समेत पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व।
  • परिवार समेत सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान।
  • चिराग पासवान का छठ घाट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।

Chirag Paswan Viral Video: पटना: बिहार समेत पूरे देश में छठ महापर्व को धूमधाम से मनाया गया। छठ पूजा के तीसरे दिन दिन व्रतियों और श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद मंगलवार की सुबह व्रतियों और श्रद्धालुओं ने उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। पटना के 78 घाटों पर व्रत रखने वाले लोगों ने सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने परिवार के साथ छठ पर्व मनाया और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।

वायरल हुआ चिराग पासवान का वीडियो

Chirag Paswan Viral Video: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री पासवान अपने परिवार जनों के साथ नजर आ रहे हैं। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद चिराग पासवान ने कुछ ऐसा किया, जो हर तरफ चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पानी में खड़े हैं और सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद अपने परिवार जनों के साथ मस्ती कर रहे हैं।

लोग दे रहे प्रतिक्रियाएं

Chirag Paswan Viral Video:इस दौरान परिवार के लोगों और चिराग के बीच कुछ बातचीत होती है, फिर चिराग पानी में डुबकी लगाने लगते हैं। किसके बाद चिराग अन्य लोगों के साथ मस्ती करते हुए भी नजर आ रहे हैं। चिराग पासवान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Labor Inspector suspended: दिवाली पर वसूली करने वाला श्रम निरीक्षक सस्पेंड.. जिला कलेक्टर ने शिकायत के बाद बिठाई थी जांच 

यह भी पढ़ें: Jabalpur News: खाने की डिलीवरी के बहाने शराब की डिलीवरी! जबलपुर में रांझी पुलिस ने पकड़ा नकली डिलीवरी बॉय, खुलासा कर दिया सबको हैरान…

यह भी पढ़ें: Guna Crime News: कोर्ट मैरिज करने वाली बहन का जीना हुआ मुश्किल!.. नाराज भाइयों ने जीजा समेत दोनों पर किया जानलेवा हमला, सुनें पूरी आपबीती