Publish Date - September 25, 2026 / 12:20 PM IST,
Updated On - September 25, 2026 / 01:32 PM IST
Mandar Hill Viral Video: जमुई के बाद एक और युवती से अश्लील हरकत, मंदर हिल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लड़की के साथ गलत काम करते दिखें कई युवक /image:Social Media
पटना। Mandar Hill Viral Video:बिहार के जमुई और समस्तीपुर में सामने आए छेड़छाड़ के मामलों के बाद अब बांका जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मंदर हिल का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक युवती के साथ कुछ युवकों द्वारा अभद्रता किए जाने का दावा किया गया है। जिला पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, बौंसी थाना पुलिस ने 22 सितंबर को व्हाट्सऐप के माध्यम से प्राप्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
युवती से अश्लील हरकत करते दिखे बदमाश
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह वीडियो तीन जून का प्रतीत होता है और मामले की जांच जारी है। यह कथित वीडियो (Banka Viral Video) सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि, IBC24 इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। बौंसी थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता अपने दो मित्रों के साथ मंदर हिल घूमने गई थी। आरोप है कि वहां तीन युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज की, धमकाया और युवती के साथ अशोभनीय व्यवहार किया।
ऑनलाइन ट्रांसफर कराए 1,500 रुपये
Mandar Hill Viral Video प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपियों में शामिल अब्दुल्ला ने पीड़िता के एक मित्र के खाते से ऑनलाइन 1,500 रुपये भी ट्रांसफर कराए, जिसके बाद उन्हें वहां से जाने दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान अब्दुल्ला, नीतीश कुमार राय और विकास कुमार के रूप में की है। अधिकारियों के अनुसार, तीनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए व्यापक अभियान चलाया गया है। साथ ही, कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने तथा पीड़िता की पहचान उजागर करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
Mandar Hill Viral Video यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब हाल के दिनों में जमुई में एक किशोरी से कथित छेड़छाड़ और समस्तीपुर में वायरल वीडियो के बाद चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस तेज हो गई है।
▶️बिहार : जमुई, समस्तीपुर के बाद अब बांका से लड़की के साथ छेड़खानी का वीडियो सामने आया
▶️ बांका के ऐतिहासिक मंदार पर्वत क्षेत्र का एक आपत्तिजनक वीडियो पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है
वायरल वीडियो में एक युवती के साथ कथित तौर पर अभद्रता किए जाने का दावा किया गया है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया है।
यह मामला कहां का है?
मामला बिहार के बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र स्थित मंदर हिल का है।
पुलिस ने कितने आरोपियों की पहचान की है?
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान अब्दुल्ला, नीतीश कुमार राय और विकास कुमार के रूप में हुई है।
आरोपियों पर क्या आरोप लगाए गए हैं?
FIR के अनुसार, युवकों पर गाली-गलौज, धमकी देने और युवती के साथ अशोभनीय व्यवहार करने का आरोप है। प्राथमिकी में ऑनलाइन 1,500 रुपये ट्रांसफर कराने का भी उल्लेख है।
क्या वायरल वीडियो की पुष्टि हुई है?
नहीं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, IBC24 वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वीडियो 3 जून का प्रतीत होता है और मामले की जांच जारी है।