निजी वित्तीय संस्थान से बदमाशों ने दस लाख रुपये लूटे

Ads

निजी वित्तीय संस्थान से बदमाशों ने दस लाख रुपये लूटे

  •  
  • Publish Date - February 23, 2022 / 10:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 12:27 AM IST

समस्तीपुर, 23 फरवरी (भाषा) बिहार के समस्तीपुर जिले के दल सिंह सराय थाना अंतर्गत काली चौक के समीप स्थित एक निजी वित्तीय संस्थान में अज्ञात बदमाशों ने बुधवार को दस लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया और फरार हो गए।

पुलिस उपाधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि बदमाशों की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं ।

बदमाश पांच की संख्या में थे और उक्त वित्तीय संस्थान में प्रवेश करने के बाद हथियार के बल पर शाखा प्रबंधक से दस लाख लूट कर फरार हो गए।

भाषा स. अनवर नोमान

नोमान

ताजा खबर