Nalanda Stampede News: चैत्र महीने के आखिरी दिन अचानक इस मंदिर में मची भगदड़, दर्शन करने पहुंचे कई श्रद्धालुओं की मौत, मची अफरातफारी
Nalanda Stampede News: चैत्र महीने के आखिरी दिन अचानक इस मंदिर में मची भगदड़, दर्शन करने पहुंचे कई श्रद्धालुओं की मौत, मची अफरातफारी
Nalanda Stampede News | Photo Credit: IBC24
- नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़ से 8 लोगों की मौत
- चैत्र महीने के आखिरी दिन भारी भीड़ के कारण अफरातफरी
- पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, घायलों का इलाज जारी
बिहार: Nalanda Stampede News बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सुबह सुबह एक मंदिर में भगदड़ मच गई। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोगों घायल भी हो गए। माना जा रहा है कि मौत का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है।
Nalanda Stampede News मिली जानकारी के अनुसार, घटना नालंदा जिले के शीतला माता मंदिर की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को यहां पूजा करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। जिसके चलते सुबह से ही मंदिर में भीड़ जमा हो गई थी। श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ के कारण अव्यवस्था हो गई। जिससे अफरातफरी मच गई। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हालांकि मौत किस वजह से हुए इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
इलाज के लिए भेजा गया सदर अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मंदिर परिसर को खाली कर दिया। जिसके बाद घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि पुलिस-प्रशासन का बंदोबस्त मंदिर में ना के बराबर था।
भारी संख्या में पहुंचे थे श्रद्धालु
आपको बता दें कि आज चैत्र महीने के आखिरी दिन है। ऐसे में मंगलवार को शीतला माता मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे थे। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिला। देखते ही देखते हालत बेकाबू हो गया। वहीं श्रद्धालु दर्शन की जल्दबाजी में कतार तोड़कर एक के ऊपर एक चढ़ने लगे। इससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। भगदड़ की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और हालात को काबू कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल घायलों को इलाज जारी है।
बिहार: नालंदा में शीतला मंदिर में भगदड़#BiharNews #Nalanda #Stampede | Bihar News | Nalanda Stampede https://t.co/r6GvUgVTDl
— IBC24 News (@IBC24News) March 31, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: नीतीश का इस्तीफा.. अपनों के आंसू, बिहार में सियासत में ‘इमोशनल’ मोड़! आखिर कौन होगा कुर्सी का नया वारिस?
- CG High Court News: ‘निजी निवास स्थान में प्रार्थना सभा के आयोजन पर नहीं लगा सकते रोक’.. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला, इन लोगों ने दायर की थी याचिका
- IPL 2026 RR Vs CSK: सीजन के पहले मुकाबले में राजस्थान की धमाकेदार जीत, CSK को इतने विकेट से रौंदा, वैभव सूर्यवंशी ने बनाया ये नया रिकॉर्ड

Facebook


